
Health Tips: गर्मियों के मौसम चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पानी या ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन गर्मियों में पानी के साथ कुछ फलों का जूस पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करता है। गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग पैक जूस और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे जूस भी है, जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। ये जूस पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इन जूस के बारे में
गर्मियों में करें इन 4 जूस का सेवन
1. नारियल पानी
गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही ये एनर्जी लेवल को बढ़ाता है और थकान को दूर करने में भी मदद करता है। यह गर्मियों में शरीर को कई तरह से लाभ देने का कार्य करता है।
2. आम पन्ना
गर्मियों के मौसम में आम पन्ना पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आम पन्ना का सेवन करने से शरीर और गले को ठंडक मिलती है। साथ ही ये लू से बचाने में मदद करता है। आम पन्ना पीने से थकान दूर हो जाती है।
3. गन्ने का रस
गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में रोजाना गन्ने के रस का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: बड़ी इलायची में छिपे हैं कई गुणों के लाभ, रोजाना सेवन करने से मिलते हैं ये 4 फायदे
4. तरबूज के जूस
गर्मियों के मौसम में तरबूज के जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही ये डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। तरबूज का जूस पीने से गर्मी में लू नहीं लगती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।