स्वास्थ्य

हृदय को मजबूत करने में मददगार देसी तरीके

हेल्दी हार्ट के लिए एक चम्मच अर्जुन की छाल के पाउडर को एक कप पानी में उबालें। इसको फिर एक कप दूध में पकाकर सुबह पीएं। इससे हार्ट मजबूत और कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
less than 1 minute read
• •
Sep 29, 2019
Feature image

हेल्दी हार्ट के लिए एक चम्मच अर्जुन की छाल के पाउडर को एक कप पानी में उबालें। इसको फिर एक कप दूध में पकाकर सुबह पीएं। इससे हार्ट मजबूत और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। हृदय रोगों से हाथ पैरों में सूजन होने पर गोखुरू का पाउडर दूध में ले सकते हैं। पुनर्नवा का पाउडर या इसकी पत्तियों की सब्जी बनाकर खाएं। 1-2 चम्मच रस पीना भी फायदेमंद है।
बीपी के लिए - उच्च रक्तचाप की समस्या है तो 500 मिलीग्राम से एक ग्राम सर्पगंधा का चूर्ण गुनगुने दूध के साथ लेना चाहिए। सर्पगंधा से बनी औषधि लेने से भी लाभ मिलता है।
तनावमुक्त - इसके लिए ब्राह्मी, अश्वगंधा या जटामासी पाउडर की आधा चम्मच दूध के साथ ले सकते हैं। तनाव कम होने से हार्ट डिजीज से बचाव होता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल- नियमित 4-5 लहसुन की कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल घटता है। इसको चटनी, दाल में खा सकते हैं। दाल या सब्जी में तडक़ा लगाने से भी फायदा होगा। कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
29 Sept 2019 07:05 pm