स्वास्थ्य

Health Tips: डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें इन सब्जियों को

Health Tips: डायबिटीज की बात करें तो ये बहुत ही ज्यादा कॉमन बीमारी बन गई है,ऐसे में आप यदि इसे कंट्रोल करने कि सोंच रहे हैं तो डाइट में इन सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2022, 8:06 PM IST
Health Tips: डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें इन सब्जियों को
Health Tips

नई दिल्ली। Health Tips: डायबिटीज की बीमारी की बात करें तो इस बीमारी से न केवल बढ़ते उम्र के लोग बेहद परेशान हैं वहीं कम उम्र के लोग भी इस बीमारी से ग्रसित हैं, डायबिटीज की बीमारी होने पर बॉडी में इन्सुलिन की मात्रा बननी बंद हो जाती है, इसका प्रभाव आपके शरीर में कई तरीकों से पड़ता है। इस बीमारी के होने से आपकी आंखों में प्रभाव पड़ने से लेकर आपकी किडनी हेल्थ तक में बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसे नियंत्रण में रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और खान-पान में ध्यान देने कि जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको इन सब्जियों के बारे में बताएंगें जो डायबिटीज के जैसी बीमारी को कंट्रोल में रखने में सहायक होती है।

सेवन करें हरी पत्तेदार सब्जियों को
हरी पत्तीदार सब्जी की बात करें तो ये सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए बहुत ही ज्यादा अहम भूमिका निभाती हैं,वहीं यदि आप डायबिटीज के जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको हरी पत्तीदार सब्जियों को अपने डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। आप अपनी डाइट में बथुआ,मेथी,पालक एवं अन्य सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद होती है ये बात तो आप जानते ही होंगें, ब्रोकली डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वहीं बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। ब्रोकली में वहीं एंटी ऑक्सीडेंट्स,एंटी बैक्टेटियल, एंटी डायबिटिक के जैसे कई सारे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं आप इसका सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे कि इसकी सब्जी के रूप में,सलाद के रूप में आदि।

टमाटर
टमाटर की बात करें तो इसका सेवन आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है,वहीं टमाटर कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है,इसमें विटामिन ए,विटामिन सी,पोटैशियम,फाइबर के जैसे अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। टमाटर का सेवन वहीं डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

डायबिटीज में करें करेले का सेवन
यदि आप डायबिटीज के बीमारी को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो ऐसे में करेले के जूस का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, करेले की बात करें तो इसका स्वाद कड़वा होता है लेकिन इसके जूस के रोजाना सेवन से डायबिटीज का लेवल कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं तो इसके जूस के साथ-साथ आप इसकी सब्जी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक