स्वास्थ्य

Health tips: ठंड के मौसम में चार चीजों का सेवन जरूर करें

ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कुछ खास चीजें हैं जो आपके किचन में जरूर होना चाहिए। और जिसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए । आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 12:09 PM IST
superfoods_for_winter.jpg
,,,,Winter Superfoods That Will Boost Your Health

नई दिल्ली। शुरुआत के ठंड में हमें अपने सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। दिवाली आते ही ठंड की शुरुआत हो जाती है ऐसे में आपको अपने सेहत पर ज्यादा गौर करना चाहिए । आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन सी चार चीजें हैं जिसका सेवन आपको ठंड में जरूर करना चाहिए। और इसका सेवन करने से आपकी सेहत को क्या लाभ मिलता है।

घी

ठंड के मौसम में हम तरह-तरह की सब्जी और भिन्न भिन्न प्रकार का भोजन करते हैं। कहते भी हैं कि ठंड खाने के मामले में राजा होता है । लेकिन ऐसे में आपका खाना पचना भी बहुत जरूरी है। घी की तासीर गर्म होती है और ठंड के मौसम में हमें गर्म चीजों का ही सेवन करना चाहिए। इसलिए आप किसी भी खाने के साथ एक चम्मच घी का सेवन अवश्य करें।

गाजर
ठंड के मौसम में मौसमी फल गाजर काफी मात्रा में रहता है। ऐसे में आपको गाजर का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए । रोज आपको अपने खाने में एक गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए।

अदरक
ठंड के मौसम में आपको अदरक का सेवन अवश्य करना चाहिए । आप चाहे तो अदरक और शहद मिलाकर भी खा सकते हैं । या फिर सुबह-सुबह अदरक वाली चाय के जरिए भी अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक की तासीर गर्म होती है और यह आपके शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है।

शहद
ठंड के मौसम में आपके किचन में शहद जरूर होना चाहिए । और आपको इसे अपने सेहत लाभ के लिए खाना भी शुरू कर देना चाहिए । आप चाहे तो ऐसे भी एक चम्मच शहद ले सकते हैं। या फिर आप इसे काली मरीच के साथ मिक्स करके ले। ऐसा करने से आपको ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम की समस्या नहीं होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Nov 2021, 12:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण