स्वास्थ्य

खतरनाक है सोशल मीडिया पर वायरल ये चैलेंज

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्कल बे्रकर चैलेंज सोशल मीडिया चैलेंज को लेकर हमने न्यूरोलॉजी के एक्सपर्ट से बात की क्योंकि यह चैलेंज सीधे युवाओं की सेहत से जुड़ा हुआ है।

less than 1 minute read
Mar 13, 2020
खतरनाक है सोशल मीडिया पर वायरल ये चैलेंज
खतरनाक है सोशल मीडिया पर वायरल ये चैलेंज

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्कल बे्रकर चैलेंज सोशल मीडिया चैलेंज को लेकर हमने न्यूरोलॉजी के एक्सपर्ट से बात की क्योंकि यह चैलेंज सीधे युवाओं की सेहत से जुड़ा हुआ है। ध्यान न देने पर नुकसान हो सकता है।
सिर व कमर के बल गिरते
इस चैलेंज में एक बच्चा बीच में खड़ा रहता है। फिर उसके दाएं-बाएं एक-एक साथी खड़ा होते हैं। फिर उसे उछलना होता है। इसी दौरान दोनों साथी टांग मारकर गिरा देते हैं। बच्चा सिर व कमर के बल गिरता है। इससे बच्चों को गंभीर चोट आ सकती है।
फ्रेक्चर, कोमा का भी खतरा
यह अत्यंत खतरनाक हो सकता है। अचानक ठोस सतह पर गिरने से कमर, हाथ-पैर और रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो सकता है। गर्दन या सिर में गहरी चोट आ सकती है। ब्रेन हैमरेज की स्थिति में बच्चा कोमा में जा सकता है। उसकी जान भी जा सकती है। इस तरह के चैलेंज से बचें।
डॉ. पृथ्वी गिरि, न्यूरोलॉजिस्ट

Published on:
13 Mar 2020 03:14 pm