स्वास्थ्य

चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय

चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय
3 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 7:45 PM IST
चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय
चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय

आज हम आपको चेहरे का कालापन दूर कर अपनी खूबसूरती वापस लौटाने के कुछ आसान तरीके बताएंगे। जिससे आप खूबसूरत भी नजर आएंगे और आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल कुछ लोग होते तो बहुत खूबसूरत हैं। लेकिन उनका रंग काला होता है। ऐसे में वह अपने सांवलेपन के कारण काफी परेशान रहते हैं।

अपने शरीर के कालेपन को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि जहां तक हो सके धूप के संपर्क में नहीं आए। क्योंकि धूप ही वह कारण है, जिससे आप गोरे होने के बावजूद भी काले हो जाते हैं। इसलिए जहां तक हो सके धूप से बचें।

आप घर से निकलते समय प्रदूषण से बचने की कोशिश करें। क्योंकि अत्यधिक धूल, धुंआ और प्रदूषण के कारण भी आपका चेहरा प्रभावित होता है। इसलिए चेहरे को ढककर निकले या फिर घर आते ही अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। ताकि बाजार में लगी धूल मिट्टी आदि का प्रभाव तुरंत खत्म हो जाए।

खानपान में लापरवाही के कारण भी आपकी त्वचा पर असर होता है। इसलिए जहां तक हो सके अधिक मसाले वाली खाद्य सामग्रियों का उपयोग नहीं करें। क्योंकि इससे त्वचा काली होती है।

चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए आप गेहूं के आटे का स्क्रब तैयार करें। इसके लिए आप एक चम्मच आटे में आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छे से घोल लें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे और जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। इसे स्क्रब की तरह लगाएं। जो आपकी त्वचा की काली परत को हटाने में काफी मददगार रहेगा।

कालापन दूर करने के लिए आप शहद का भी उपयोग कर सकते हैं। इसलिए आप एक चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूखने लगे तो आप इसे ठंडे पानी से धो लें।

चेहरे का कालापन दूर करने के लिए टमाटर भी बहुत कारगर उपाय है। इसमें विटामिन ए ओर विटामिन सी होने के कारण यह आपकी त्वचा को गोरा बनाता है और आपकी त्वचा से गंदगी भी हटाता है। इसके लिए आप एक टमाटर को बीच में से काटे और उस पर हल्दी का पाउडर लगाकर अपने चेहरे पर रगड़ें। करीब 10 मिनट तक ऐसा करने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं।

चेहरे को निखारने के लिए आप पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पपीते का पेस्ट बनाकर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे करीब 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धोएं।

कालेपन को दूर हटाने के लिए आप चावल के पानी का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।चावल के आटे में विटामिन सी होता है। यह आपकी त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच चावल के आटे में आधा चम्मच दही और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

आप अपने चेहरे को निखारने के लिए बेसन के आटे का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप बेसन में मलाई या कच्चा दूध डालकर उसे मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

यह उपाय आप रोजाना नहीं तो 1 दिन छोड़कर भी करेंगे, तो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होगा। इससे आपकी चेहरे का सांवलापन ओर कालापन दूर होगा और आपकी त्वचा में निखार आएगा। वैसे तो इन उपाय में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि सभी घरेलू चीजें हैं। जो किसी भी तरह से आपके चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या