स्वास्थ्य

कोरोना की जंग जीत चुके मरीजों की थाली में जरूरी है पोषक तत्व

कोरोना की जंग जीत चुके मरीजों की थाली में जरूरी है पोषक तत्व
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 8:32 PM IST
विटामिन
विटामिन

वर्तमान समय लोगों के लिए चुनौती भरा है। इस समय जहां हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं। वही कई लोग कोरोना की जंग जीत भी रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस वायरस से उबर कर बाहर निकल रहे हैं। उनके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हेल्दी डाइट लेने की राय दी हैं। ताकि वे जल्दी रिकवर कर सके।

जानकारी के अनुसार जो लोग कोरोना से उबर चुके हैं। उन्हें भोजन में सभी प्रकार के पोषक तत्व लेना जरूरी है। ताकि वह अपने आप को फिर से सेहतमंद बना सके। इसलिए उन्हें कुछ पोषक तत्वों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। आज हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

जानकारों की माने तो भोजन में प्रोटीन, अमीनो एसिड होना चाहिए। जैसे ताजा दही, पनीर या उबले हुए अंडे आहार में शामिल करें।

कोरोना से उबर रहे लोगों को अपने भोजन में 100 से 150 ग्राम कार्ब्स लेना चाहिए। इससे अधिक नहीं लेना चाहिए।क्योंकि वह आपके श्वसन तंत्र पर दबाव डालते हैं। इसलिए आप दाल, दूध और सब्जियों को आहार में शामिल करे।

शरीर में कैलोरी लेवल मेंटेन करने के लिए आप नारियल तेल, घी, मक्खन, राइस ब्रांड ऑयल और ऑलिव ऑयल का उपयोग भोजन में करें। जो आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बनेगा।

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए और उससे उबरने के लिए मल्टीविटामिन की सलाह दी जाती है। लोग मल्टी विटामिन की गोलियां भी ले रहे हैं। इसलिए आप विटामिन में बी, सी और डी, जिंक सेलेनियम से भरपूर आहार लें।

अगर किसी को बुखार है तो वह शरीर में पानी की कमी कर देता है। ऐसे में कोरोना के मरीज को तरल पदार्थ अधिक लेना चाहिए। ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं हो। ऐसे में छाछ, सुप, नारियल पानी, साल्टेड नींबू पानी आदि लेना चाहिए।

जानकारों के अनुसार कोरोना के कारण काफी कमजोरी आ जाती है और व्यक्ति को फिर से पिकअप करने में टाइम लगता है। लेकिन अगर वह सही मात्रा में प्रोटीन विटामिन आदि लेते रहेंगे। तो निश्चित ही जल्दी रिकवर कर पाएंगे। हालांकि यह आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है। लेकिन आप इस डाइट को लेने से पहले चिकित्सक से भी सलाह लें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो और जो खाना आप खाए वह आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत