स्वास्थ्य

शरीर में फिल्टर का काम करता है यह अंग, कई बीमारियों से भी बचाता

हर व्यक्ति के शरीर में किडनी का जोड़ा होता है, जो मुख्य रूप से पेट के पिछले हिस्से में मौजूद होता है। ये किडनी रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ स्थित होती हैं। किडनी का मुख्य कार्य खून को साफ करना और शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलना है।
less than 1 minute read
• •
Jun 24, 2020
KIDNEY

कैंसर और दिल की बीमारी के बाद किडनी में खराबी तीसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बनती जा रही है। एनजीओ 'द नेशनल किडनी फाउंडेशन ऑफ इंडिया से जुड़े विशेषज्ञों ने शोध में पाया है कि भारत में किडनी संबंधी बीमारियों के मरीज काफी तादाद में बढ़ रहे हैं।
किडनी का काम: यह शरीर में रक्त को साफ करती है।
बुरी आदतें: पेशाब रोककर रखना, कम पानी पीना, हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में लापरवाही, ज्यादा नॉनवेज खाने या पेन किलर लेने से किडनी संबंधी रोग हो जाते हैं।
लक्षण: पैरों व आंखों के नीचे सूजन, जल्दी थकान होना, सांस फूलना, रात में बार-बार पेशाब जाना व हाजमा ठीक ना रहने पर किडनी रोग हो सकता है।
ऐसे बचें: ताजे फल-सब्जी और कम वसा वाले पदार्थ खाएं, धूम्रपान ना करें और शराब ना पीएं। नियमित व्यायाम करें, वजन ना बढऩे दें, नमक कम खाएं व दर्द निवारक दवाइयों का ज्यादा प्रयोग ना करें, रोजाना 8-10 गिलास पानी पीएं।
कहां दिखाएं: यूरोलॉजी या नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
24 Jun 2020 11:21 pm
Also Read
View All