स्वास्थ्य

Health tips : दिमाग और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह योगासन

Health tips : दौड़ भाग भरी जिंदगी में कुछ योगासन आपको स्वस्थ और सेहतमंद रख सकते हैं। इनका रोजाना अभ्यास करने से आपका दिमाग भी दुरुस्त रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2021, 2:38 PM IST
Health tips
Health tips

आपको हमेशा थकान या कमजोरी महसूस होती है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को कमजोर हैं। तो आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कुछ योगासन शुरू करें। इनके नियमित अभ्यास से आपका शरीर मजबूत होगा और आपका दिमाग भी तेज चलने लगेगा।

शशकासन करें-

यह आसन करने के लिए आपको वज्रासन की स्थिति में बैठकर घुटनों को मोड़कर पैर के पंजों पर बैठना है। फिर सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इसके बाद साथ छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामने की ओर झुकते जाए। इस दौरान आपकी गर्दन झुकी हुई होगी और सिर को भी मैट से टच करें। इस स्थिति में आपको 15 से 20 सेकंड या क्षमता अनुसार रहना है। इससे आपके शरीर भी स्फूर्ति रहेगी। तनाव, परेशानी दूर होगी।मन शांत रहेगा, पेट से संबंधित रोग भी नहीं होंगे।

यह आसान बहुत आसान है। इसे रोजाना करने से आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। समय भी कम लगेगा और इसमें आपको बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करना है। इसका रोजाना अभ्यास करने से आपकी रीढ़ की हड्डियां मजबूत रहेगी। हिप्स, थाइज और पेट का फैट भी कम होगा। कंधे, गर्दन और हाथ दर्द की समस्या भी नहीं रहेगी।

यह सावधानी बरतें -

शशकासन करते समय आपको यह सावधानियां रखनी होगी। अगर सर्वाइकल पेशेंट है तो सिर के नीचे तकिया रखकर करें। बीपी और हार्ट पेशेंट इसे बहुत ज्यादा देर तक नहीं करें। गर्दन शरीर के लेवल से नीचे नहीं जाना चाहिए। स्लिप ***** वालों को यह आसन नहीं करना चाहिए और अगर आसन को करते वक्त आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द बढ़ रहा है। तो भी यह आसन नहीं करे। इसी के साथ आप यह आसन किसी योग गुरु के सानिध्य में करें। तो बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें