स्वास्थ्य

बढ़ती उम्र में भी आंखों की रोशनी नहीं होगी कम, बस इन विटामिन ये युक्त फूड्स का करें सेवन

आँख हमारे बॉडी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, वहीं बढ़ते हुए उम्र के साथ आंखों कि स्पेशल केयर करने कि जरूरत होती है। ताकि हमारी आँखें स्वस्थ बनी रहें और उनकी रोशनी भी तेज रहे।

3 min read
बढ़ती उम्र में भी आंखों की रोशनी नहीं होगी कम, बस इन विटामिन ये युक्त फूड्स का करें सेवन
tips for eye health

नई दिल्ली। आंखें हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा होती हैं। इन्हीं के जरिए हम दुनिया में किसी भी चीज को देखने में सक्षम होते हैं। पूरी बॉडी की केयर तो हम ठीक से करते हैं लेकिन आंखों की केयर करना भूल जाते हैं। यदि आप भी बढ़ते हुए उम्र के साथ अपनी आंखों कि रोशनी को कम होते हुए नहीं देखना चाहते हैं और आंखों की रोशनी को तेज बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ टिप्स फॉलो करने कि जरूरत होती है। जैसे कि हरी सब्जियों का सेवन करना, अंडे को रोजाना कि डाइट में शामिल करना, आंखों को अच्छे से धोना, आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना आदि। ये सारे ऐसे टिप्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं और टिप्स के बारे में।

ओमेगा 3 फैटी एसिड
ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से युक्त फूड्स का सेवन बालों की ग्रोथ और आंखों कि रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से युक्त फूड्स आंखों में सूखापन कि समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। वहीं इनके रोजाना सेवन से आंखों का जोखिम दो गुना कम होता जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बच्चों की ग्रोथ के लिए भी इनका सेवन अच्छा माना जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड को यदि आप अपने डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो सीड्स, नट्स, सैल्मन, झींगा मछली आदि चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आंखों कि रोशनी भी तेज रहेगी।

विटामिन ए युक्त फूड्स का सेवन
यदि आप विटामिन ए युक्त फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे आँखें लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर के बालों कि ग्रोथ तक में विटामिन ए युक्त फूड्स बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। यदि आप रोजाना विटामिन ए का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं तो इससे आंखों की कोशिकाएं लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है। डाइट में विटामिन ए कि कमी से अनेकों दिक्क्तें भी आ सकती हैं जैसे कि रतौंधी, आंखों में सूखापन या इससे होने वाली अनेकों बीमारियां। विटामिन ए युक्त फूड्स के लिए आप अंडे के पीले भाग को भी अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन ई युक्त फूड्स का सेवन
विटामिन ई आंखों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन्स में से एक है। ये विटामिन आसानी से वसा में घुल जाता है। वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। यदि आप विटामिन सी को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे अनेकों मिलते हैं। विटामिन ई हड्डियों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यदि आप भी विटामिन ई से युक्त फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो शिमला मिर्च, सूरजमुखी के बीजों को या इसके तेल को, बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन सी से युक्त फूड्स का सेवन
विटामिन सी युक्त फूड्स सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होते हैं। विटामिन सी के सेवन से आंखों में रोशनी तेज बनी रहती है। वहीँ विटामिन सी युक्त फूड्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी युक्त फूड्स इम्युनिटी को मजबूत बना के रखता है, पेट से जुड़ी अनेकों बीमारियों को दूर रखता है, आँखों कि रोशनी को बढ़ाता है साथ ही साथ बालों कि ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन सी का सेवन करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में शिमला मिर्च, अमरुद, खट्टे फल, नींबू आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Published on:
15 Nov 2021 06:30 pm