स्वास्थ्य

इन तरीकों से रख सकते हैं हड्डियों को मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ ही हड्डियां जिस तरह से कमजोर होती रहती हैं, ऐसे में इन्हें मजबूत रखना बेहद जरूरी है। कारण कई बार हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हल्की सी चोट से भी ये टूट जाती हैं। जानें कैसे रखें इन्हें मजबूत-

2 min read
Nov 11, 2019
इन तरीकों से रख सकते हैं हड्डियों को मजबूत

बचपन से ही यदि शिशु को खानपान में ऐसी पौष्टिक चीजें खिलाई जाएं तो उसकी हड्डियां उम्रभर ताकतवर रह सकती हैं। बशर्ते वह हमेशा डाइट में हैल्दी चीजें खाएं। हड्डियों को सूक्ष्म स्तर पर मजबूती देने के लिए जानें खानपान में किन चीजों को शामिल किया जा सकता है-
सेब खाएं : एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सेब शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स और पोटैशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें मौजूद आयरन और बॉरोन का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत रखता है।
हरी पत्तेदार सब्जिया : यदि आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और आपके शरीर में हड्डियों से जुड़ी बीमारी नहीं होगी। ये हड्डियों को सूक्ष्म स्तर पर मजबूती देती हैं।

नारियल का तेल : इसमें पाया जाने वाला विशेष एंटीऑक्सीडेंट तत्व हड्डियों की सामान्य संरचना को सही बनाए रखने हैं। इसके अलावा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव से हड्डियों को पहुंचने वाली क्षति की पूर्ति करते हैं। विटामिन से युक्त नारियल तेल महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से बचाव करता है।
दूध : कैल्शियम व विटामिन से भरपूर दूध व इससे बने उत्पाद नियमित खाना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एक गिलास दूध के साथ यदि २-३ बादाम खाए जाएं तो हड्डियों को ताकत मिलती है।
रोजाना व्यायाम : हड्डियों को मजबूत रखने के लिए यदि आप घर या जिम कहीं भी व्यायाम करते हैं तो यह अच्छा है। इसके लिए व्यायाम को सही तरीके से करना जरूरी है। अपनी क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करें। व्यायाम के साथ सही खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।
विटामिन डी : विटामिन डी एक ऐसा घटक है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम योगदान निभाता है क्योंकि विटामिन-डी आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। यदि आप सुबह जल्दी उठकर 15 मिनट तक धूप लेंगे तो इससे आपके जोड़ो का दर्द और हड्डियों की समस्या दूर होगी।
जैतून का तेल : जैतून के तेल से मालिश करना आपकी हड्डियों को और भी मजबूती प्रदान करती है। यदि आप अपने खाने में इसके तेल का इस्तेमाल करते है, तो ये आपके लिए और भी अच्छा होगा।

Published on:
11 Nov 2019 04:13 pm
Also Read
View All