Weight Gain Control During Periods: पीरियड्स के समय महिलाओं को चाय-कॉफी पीने का ज्यादा मन हो सकता है। ऐसे में अधिक कैफीन के सेवन से आपको वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप गरम पानी में शहद या ग्रीन टी पी सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान हर महीने महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस दौरान हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण कुछ बदलाव होते रहते हैं। मूड स्विंग्स, क्रैंप्स, जंक फ़ूड की क्रेविंग होना, थकान आदि मासिक धर्म के दौरान आम बात है। कुछ महिलाओं में ये लक्षण अधिक दिखते हैं और कुछ में कम। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। प्रॉपर डाइट फॉलो करने के बाद भी महिलाओं को यह समस्या देखने को मिल सकती है। लेकिन महिलाओं को इस बात से ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है।
दरअसल, महिलाओं में वजन बढ़ने की यह समस्या वॉटर रिटेंशन के कारण हो सकती है। यह वॉटर रिटेंशन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण हो सकता है। इसके अतिरिक्त, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को काफी चटपटा या फ़ास्ट फ़ूड खाने की क्रेविंग्स भी हो सकती है, जिससे नमकीन खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन के कारण भी वजन बढ़ने की दिक्कत हो जाती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वॉटर रिटेंशन के कारण बढ़ने वाला वजन अस्थाई होता है, जो हर महीने आपको बढ़ा हुआ नज़र आ सकता है। परन्तु, पीरियड्स खत्म होने के एक हफ्ते बाद फिर से इस वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि वजन बढ़ने के इन कारणों को कुछ टिप्स को फॉलो करके प्रबंधित किया जा सकता है...
तो आइये जानते हैं पीरियड्स के दौरान महिलायें वजन को कैसे नियंत्रित रख सकती हैं
1. जंक फ़ूड खाने से बचें
चूँकि पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ खान-पान की इच्छा होने के काऱण महिलाएं अधिक नमकीन या मीठा खाने लगती हैं। जिससे महिलाएं इस दौरान कुछ किलोज़ गेन कर सकती हैं। हार्मोन्स बदलाव को कोंट्रोल करना आपके हाथ में नहीं है, लेकिन वजन न बढे इसके लिए ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने से बचें। इसके बजाये हेल्दी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
2. कैफीन का ज़्यादा सेवन न करें
पीरियड्स के समय महिलाओं को चाय-कॉफी पीने का ज्यादा मन हो सकता है। ऐसे में अधिक कैफीन के सेवन से आपको वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप गरम पानी में शहद या ग्रीन टी पी सकती हैं।
3. एक्सरसाइज जरूर करें
कई महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। परन्तु आपको बता दें कि योगासनों की मदद से क्रैम्स को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बना रहता है।