स्वास्थ्य

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग
2 min read
• •
Apr 21, 2021
चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग
चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग,'अनुशासन पखवाड़ा' की उड़ी धज्जियां: श्रीगंगानगर में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कर्फ्यू के दौरान भारत माता चौक के पास गोशाला मार्ग पर गुजरते वाहन। ऐसे में वाहनों की रेलमपेल से अनुशासन पखवाड़े की धज्जियां उड़ती नजर आई। -राजेन्द्रपालसिंह निक्का,'अनुशासन पखवाड़ा' की उड़ी धज्जियां: श्रीगंगानगर में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कर्फ्यू के दौरान भारत माता चौक के पास गोशाला मार्ग पर गुजरते वाहन। ऐसे में वाहनों की रेलमपेल से अनुशासन पखवाड़े की धज्जियां उड़ती नजर आई। -राजेन्द्रपालसिंह निक्का,चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग,चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर करें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार मुल्तानी मिट्टी का उपयोग जरूर करना चाहिए। यह बाजार में आसानी से मिल जाती है और इसे लगाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती है। यह हर प्रकार त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में तो यह जरूर लगानी चाहिए।

आपको बता दें मुल्तानी मिट्टी एक पॉवरफुल हीलिंग क्ले है, यह शरीर के रोम छिद्रों से संचित पसीना, तेल और गंदगी आदि को अवशोषित करती है और आपको त्वचा की रंगत लौटती है। मुल्तानी मिट्टी में सोडियम, मैग्निशियम, कैलशियम, हाइड्रेटेड, एलमुनियम, सिलीकेट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्बे, कील मुंहासे और अन्य डार्क सर्कल भी खत्म हो जाते हैं। यह गर्मी के मौसम में लगाने से आपकी स्किन को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। इसलिए आप इसे जब भी फ्री समय हो चेहरे पर लगाएं और करीब 20 से 25 मिनट जब तक यह चेहरे पर ही सुख ना जाए, लगी रहने दे, फिर साफ पानी से धो लें। इसे फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी लगाने के कई तरीके बताएंगे।

वैसे तो मुल्तानी मिट्टी साफ़ स्वच्छ पानी में घोलकर भी लगा सकते हैं। लेकिन आप टमाटर का पल्प या कच्चा दूध डालकर भी इसे लगा सकते हैं।

अगर आपकी स्किन ऑयली है। तो मुल्तानी मिट्टी में चंदन का पाउडर और गुलाबजल मिक्स करके लगाएं। इससे काफी फायदा होगा।

आपकी ड्राई स्किन है तो आपको मुल्तानी मिट्टी में दही और शहद मिलाकर ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना होगा।

मुल्तानी मिट्टी में शहद, एलोवेरा और कच्चा दूध मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है। तो मुल्तानी मिट्टी में दूध और एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पैक तैयार करें और इसे लगाएं। अगर आपकी स्किन एक्ने वाली है। तो मुल्तानी मिट्टी में तुलसी, नीम के पाउडर के साथ थोड़ी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर लगाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
21 Apr 2021 07:50 pm
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण