स्वास्थ्य

Herbs Benefits: इम्युनिटी को रखना है मजबूत तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन हर्ब्स को

Herbs Benefits: इम्युनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन हर्ब्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 1:27 PM IST
Herbs Benefits
Herbs Benefits

नई दिल्ली। Herbs Benefits: माना जाता है कि यदि आपकी प्रतिरोधक क्षमता स्ट्रांग रहेगी तो बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए अपनी सेहत की स्पेशल केयर करने के लिए आपको प्रतिरोधक क्षमता में ख़ासतौर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि आप फिट बने रहें। इसलिए अपनी डाइट में आप हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके इम्युनिटी को बूस्ट करने में लाभदायक साबित होगी। जिससे कि काफी हद तक बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।
तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी जड़ी बूटियों को अपनी डाइट में आप शामिल कर सकते हैं

अदरक
अदरक का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये शरीर से अनेकों बीमारियों से दूर रखता है। वहीं इसका रोजाना सेवन इम्युनिटी को मजबूत करने में लाभदायक साबित होता है। अदरक का सेवन आप मोशन सिकनेस,उल्टी,जी मिचलाना आदि बीमारियों से निजात पाने के लिए कर सकते हैं। ये पाचन प्रकिया को ठीक रखने में आपकी मदद करेगा।

लौंग
लौंग का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए खाने में मसाले के तौर पर आपको लौंग को इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग बॉडी में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है। जो कि शरीर में पनप रहे बैक्टीरिया को खत्म कर देती है।

दालचीनी
दालचीनी की महक इतनी अच्छी होती है कि ये खाने के स्वाद को तो बढ़ा ही देती है साथ ही साथ खाने में एक अलग ही खुशबू आती है। इसके और फायदों की बात करें तो दालचीनी इम्युनिटी को बूस्ट करने में लाभदायक होती है। वहीं इसका जिस भी खाद्य पदार्थ में प्रयोग किया जाता है उसमें कीटाणु को खत्म भी कर देती है।

तुलसी
तुलसी का सेवन शरीर में कई प्रकार की बीमारियों को दूर कर देता है। जैसे कि सर्दी-जुकाम,वायरल फीवर,निमोनिया आदि। तुलसी का सेवन आप चाय में स्वाद के तौर पर या इसके पत्तियों को भी खा सकते हैं। ये आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को काफी हद तक बढ़ाने का काम करती है।

लहसुन
लहसुन में अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। साथ ही साथ इसमें विटामिन ए,विटामिन बी,विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को कई सारे पोषक तत्व पहुंचाता है और बीमारियों से दूर भी रखता है। वहीं इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट कर देता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 Sep 2021, 1:27 PM IST
Published on: