स्वास्थ्य

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना है तो खाली पेट करें एलोवेरा जूस का सेवन

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना है तो खाली पेट करें एलोवेरा जूस का सेवन
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 3:07 PM IST
त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना है तो खाली पेट करें एलोवेरा जूस का सेवन
त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना है तो खाली पेट करें एलोवेरा जूस का सेवन

एलोवेरा का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन खाली पेट और भी अधिक फायदा करता है। यह आपके स्वास्थ्य को तो बेहतर रखता ही है, आपकी त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको एलोवेरा जूस से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कि एलोवेरा ऐसा पौधा है। जो आसानी से सभी जगह मिल जाता है। यह घर पर गमले में भी लगाया जा सकता है। इसका उपयोग करना भी बहुत आसान होता है। इसका जूस बनाकर सेवन करने से आपके शरीर, त्वचा और बालों को कई प्रकार के फायदे होंगे। आज हम आपको इसका जूस बनाने का तरीका भी बताएंगे।

एलोवेरा का जूस बनाने के लिए आप एलोवेरा का एक पत्ता तोड़ कर उसे बीच में से काट लें। उसके गूदे को चाकू या चम्मच की सहायता से किसी बर्तन में निकाल लीजिए। फिर उसमें गूदे के अनुसार पानी डालिए और उसे चाहे तो मिक्सर में भी घुमा सकते हैं जिससे जूस एक समान तैयार हो जाएगा। अब आप इसे पी सकते हैं।

एलोवेरा का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। आपको कब्ज एसिडिटी या अन्य कोई समस्या है। तो आप एलोवेरा का जूस पीजिए। इससे विटामिन की कमी भी पूरी होती है और यह आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है।

गर्मी के मौसम में एलोवेरा आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसका जूस पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और यह आपके शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालेगा।

एलोवेरा में विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने और उन्हें रोकने की क्षमता बढ़ाता है। एलोवेरा में कैलशियम, मैग्निशियम, फोलिक एसिड और विटामिन ए, बी और सी तीनों होते हैं। इसकी कैलोरी बहुत कम होती है और इसका खाली पेट सेवन करने से आप काफी स्ट्रांग बनेंगे।

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाता है और इसका उपयोग करने से आपके बाल भी झड़ने और समय से पहले सफेद होने से बच जाएंगे। आप एलोवेरा के गूदे को चेहरे पर रगड़ कर भी लगा सकते हैं और इसका जेल के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में भी एलोवेरा के प्रोडक्ट मिलते हैं। लेकिन जहां तक हो सके आप घर में तैयार किया जूस या जेल का उपयोग करेंगे तो यह काफी फायदेमंद होगा और आपका पैसा भी खर्च नहीं होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Apr 2021, 3:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत