
Foods for Digestion: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से पेट खराब होना आम समस्या हो गई है। क्योंकि आज के समय ज्यादातर लोग इनडाइजेशन की समस्या और पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं। पेट खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत रूटीन या ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करना आदि। पेट खराब होने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ ऐसे फ्रूट्स है जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और पेट संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में
पाचन को मजबूत बनाने वाले फूड्स
1. सेब
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि सेब में प्रीबायोटिक गुण मौजूद होता हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट खराब रहने की समस्या से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़े: अदरक और शहद के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
2. केला
पेट खराब की समस्या से राहत दिलाने में केला सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि केला में पेक्टिन मौजूद होता है, जो पेट को बांधने का काम करता है। साथ इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
3. अदरक
इनडाइजेशन की समस्या से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: काली मिर्च के साथ घी मिलाकर खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
4. दही
इनडाइजेशन की समस्या से राहत दिलाने में दही बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया और विटामिन बी 12 और लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।