स्वास्थ्य

पुनर्नवा पौधे में मिला किडनी की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं का इलाज

विश्व किडनी दिवस 14 मार्च शोध में खुलासा, प्रारंभिक लक्षण मिलने पर नीरी केएफ्टी से फायदा
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 1:03 PM IST
kidney aayurved
पुनर्नवा पौधे में मिला किडनी की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं का इलाज

नई दिल्ली। गुरुवार यानि 14 मार्च को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाएगा। आयुर्वेद में इन्हीं बीमारियों से ग्रस्त लाखों रोगियों को संजीवनी मिली है। आयुर्वेद में एक ऐसे पौधे की क्षमता पता चली है, जिससे किडनी फेलियर व डायलिसि‌स रोगी को जीवन दिया जा सकता है। संक्रमण के अलावा किडनी प्रत्यारोपण की नौबत से भी बचाया जा सकता है। पुनर्नवा पौधे पर रिसर्च से तैयार नीरी केएफ्टी दवा के सफल परिणाम भी दिख रहे हैं।

एम्स के नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल का कहना है कि हर दिन 200 किडनी रोगी ओपीडी पहुंच रहे हैं। इनमें 70 फीसदी किडनी फेल या डायलिसिस के होते हैं। जाहिर है लोग देरी से किडनी का उपचार कराने पहुंच रहे हैं।

इसी तरह बनारस हिंदू विवि के प्रोफेसर डॉ. केएन द्विवेदी का कहना है कि समय पर किडनी रोग की पहचान से इसे बचाया जा सकता है। कुछ समय पहले बीएचयू में हुए अध्ययन में नीरी केएफ्टी कारगार साबित हुई है।

इंडो अमेरिकन जर्नल ऑफ फॉर्मास्युटिकल रिसर्च में प्रकाशित शोध के अनुसार पुनर्नवा के साथ गोखरु, वरुण, पत्थरपूरा, पाषाणभेद, कमल ककड़ी बूटियों से बनी नीरी केएफ्टी किडनी में क्रिएटिनिन, यूरिया व प्रोटीन को नियंत्रित करती है। क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को स्वस्थ्य करने के अलावा हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाती है। एमिल फॉर्मास्युटिकल के संचित शर्मा का कहना है कि इस उपचार को जापान, कोरिया और अमेरिका भी अपना रहे हैं। आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी ने 12,500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मंजूरी दी है। वर्ष 2021 तक यहां किडनी की न सिर्फ जांच, बल्कि नीरी केएफ्टी जैसी दवाओं से उपचार भी दिया जाएगा।

सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. मनीष मलिक का कहना है कि देश में लंबे समय से किडनी विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है। ऐसे में डॉक्टरों को एलोपैथी के ढांचे से बाहर निकलकर आयुर्वेद जैसे वैकल्पिक चिकित्सा को अपनाना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?