स्वास्थ्य

हल्दी लेप से सिरदर्द में मिलता है आराम

हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण होते हैं। हल्दी की गांठों को चूसने से खांसी में राहत मिलती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2020, 3:27 PM IST
हल्दी लेप से सिरदर्द में मिलता है आराम
हल्दी लेप से सिरदर्द में मिलता है आराम

हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण होते हैं। हल्दी की गांठों को चूसने से खांसी में राहत मिलती है। हल्दी को भूनकर आधा चम्मच शहद या देसी घी के साथ लेने से सूखी खांसी मेंं आराम मिलता है। जुकाम में हल्दी पाउडर या हल्दी की गांठ को तवे पर गर्मकर धुएं को सूंघें। सिरदर्द या चक्कर की समस्या होती है तो इसका लेप माथे पर लगाएं। मोच, ऐंठन, चोट या सूजन हो पर हल्दी को चूना और शहद में मिलाकर लगाने से आराम मिलता है। हिचकी आने की स्थिति में हल्दी और कालीमिर्च के धुएं को सूंघने से लाभ होता है। एक चम्मच कच्ची हल्दी और एक चम्मच आंवले के रस को पानी के साथ लेने से स्किन डिजीज में आराम मिलता है। हल्दी, मंजिष्ठा, गेरू, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, एलोवेरा एवं कच्चे दूध को मिलाकर लेप चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
इस्तेमाल: रोज 3-5 ग्राम की मात्रा में हल्दी का सेवन कई तरह से फायदेमंद होता है। इसको दाल, सब्जी, दूध आदि में ले सकते हैं। लेप भी लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 Jul 2020, 3:27 PM IST
Published on: