स्वास्थ्य

Types of Diabetes : एक ‘मीठा’ खतरा, जानिए शुगर के 4 प्रकार और उनका इलाज

Types of Diabetes : डायबिटीज यानी शुगर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें या तो शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है या उसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन खून की शुगर को सेल्स तक पहुंचाकर हमें ऊर्जा देता है। इसकी गड़बड़ी से खून में शुगर बढ़ जाती है और आंखों, किडनी और नसों को नुकसान पहुंचाने लगती है।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2025, 11:28 AM IST
Types of Diabetes : एक 'मीठा' खतरा, जानिए शुगर के 4 प्रकार और उनका इलाज

Types of Diabetes : क्या आपको पता है आपके शरीर में चुपचाप पल रहा एक मीठा दुश्मन आपकी जिंदगी को कड़वा कर सकता है। हम बात कर रहे हैं शुगर, जिसे डॉक्टरी भाषा में डायबिटीज कहते हैं। इसमें होता ये है कि आपका शरीर या तो जरूरी इंसुलिन बना नहीं पाता या जो बनाता है उसे ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन हमारे खून की शुगर को सेल्स तक पहुंचाता है ताकि वो हमें एनर्जी दे सकें। जब ये गड़बड़ होता है तो खून में शुगर बढ़ती है और ये आंखों, किडनी, नसों जैसे कई अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है।

पर घबराने की जरूरत नहीं। अगर हम इसे समझ लें और सही कदम उठाएं तो इसे हरा सकते हैं। आइए जानें ये कितने तरह की होती है क्यों होती है और कैसे बचें।

Types of Diabetes : क्या आपको पता है, कौन सी है आपको?

शुगर (Types of Diabetes) कई तरह की होती है, और हर एक प्रकार की अपनी कहानी है:

टाइप 1 डायबिटीज: इसमें हमारा शरीर अपनी ही इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला कर देता है। ये अक्सर बच्चों या युवाओं में दिखती है।

टाइप 2 डायबिटिज: ये सबसे आम है। इसमें शरीर इंसुलिन तो बनाता है पर सेल्स उसे पहचानते नहीं। खराब लाइफस्टाइल, मोटापा और खानदानी वजहें इसके पीछे होती हैं। आजकल युवाओं में भी ये तेजी से बढ़ रही है।

डायबिटिजटाइप 1.5 (LADA) शुगर: ये टाइप 1 और 2 के बीच की है। इसमें भी शरीर खुद पर हमला करता है पर धीरे-धीरे। इसे अक्सर टाइप 2 समझ लिया जाता है, पर ये डाइट से ठीक नहीं होती।

गर्भावधि डायबिटीज (Gestational Sugar) : ये कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में होती है हार्मोन्स की वजह से। डिलीवरी के बाद ठीक हो जाती है पर बाद में टाइप 2 का खतरा बढ़ जाता है।

Pre-Diabetes : खतरे की घंटी

क्या आपको पता है शुगर होने से पहले प्री-डायबिटीज नाम की एक स्टेज भी होती है। इसमें शुगर थोड़ी बढ़ी हुई होती है पर इतनी नहीं कि उसे पूरा शुगर कह सकें। ये एक चेतावनी है कि आप शुगर की तरफ बढ़ रहे हैं। समय रहते लाइफस्टाइल बदल लें तो इसे रोक सकते हैं।

Diabetes Symptoms : बॉडी देती है सिग्नल, पहचानना जरूरी

शुगर बढ़ने पर शरीर कुछ इशारे देता है:

आम लक्षण: बहुत भूख-प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना (खासकर रात में), बेवजह वजन कम होना, धुंधला दिखना, बहुत थकान, घावों का देर से भरना।

पुरुषों में: यौन इच्छा में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, कमजोरी।

महिलाओं में: प्राइवेट पार्ट में सूखापन, इन्फेक्शन, खुजली।

गर्भावस्था वाली शुगर में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखते, रूटीन चेकअप में ही पता चलता है।

Diabetes : बचाव और प्रबंधन:

शुगर से बचने या इसे कंट्रोल करने के लिए:

सही खानपान: फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज खाएं। मीठा और पैकेट बंद खाना छोड़ें।

रोज एक्सरसाइज : रोज 30 मिनट तेज चलें या साइकिल चलाएं।

वजन कंट्रोल: अगर मोटे हैं, तो थोड़ा वजन भी कम करना बहुत फायदा देगा।

तनाव से बचें: योग या मेडिटेशन करें।

नियमित जांच: अगर परिवार में शुगर है, तो चेकअप करवाते रहें।

डॉक्टर से पूछें: दवा या इंसुलिन की जरूरत हो तो डॉक्टर की सुनें, खुद से कुछ न करें!

पूरी नींद: कम नींद भी शुगर बढ़ा सकती है।

सही जानकारी, अच्छी लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं और एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं। अपनी बॉडी के सिग्नल को पहचानें और समय पर एक्शन लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Aug 2025, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट