स्वास्थ्य

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी! कैंसर की नई mRNA cancer vaccine को मिली ये सफलता

Cancer Vaccine: वैज्ञानिकों ने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में mRNA वैक्सीन पर रिसर्च कर कैंसर के इलाज में नई उम्मीद जगाई है। यह यूनिवर्सल कैंसर वैक्सीन शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर विभिन्न प्रकार के ट्यूमर से लड़ने की क्षमता रखती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 3:45 PM IST
cancer vaccine
cancer vaccine (PHOTO- FREEPIK)

Cancer Vaccine : अगर कोई पूछे कि मेडिकल दुनिया में सबसे बड़ी जीत किस चीज की होगी, तो ज्यादातर लोग तुरंत कहेंगे कि कैंसर का इलाज। कैंसर आज भी दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। केवल अमेरिका में ही 2025 तक करीब 20 लाख से ज्यादा नए कैंसर मरीज और 6 लाख से ज्यादा मौतें होने का अनुमान है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खुशखबरी आई है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के वैज्ञानिकों ने एक mRNA वैक्सीन बनाई है, जिसने चूहों (mice) में कैंसर के ट्यूमर को पूरी तरह खत्म कर दिया। यह वैक्सीन कैंसर कोशिकाओं पर सीधे हमला नहीं करती, बल्कि शरीर की इम्यून सिस्टम (प्रतिरोधक क्षमता) को इतना मजबूत बना देती है कि वो खुद कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर नष्ट कर देता है।

mRNA वैक्सीन से कैंसर पर वार

सबसे खास बात यह है कि यह वैक्सीन किसी एक ट्यूमर या प्रोटीन को टारगेट नहीं करती, बल्कि शरीर को ऐसे जगाती है जैसे उसे किसी वायरस से लड़ना हो। यानी इसे भविष्य का यूनिवर्सल कैंसर वैक्सीन कहा जा सकता है।

कैसे काम करती है यह वैक्सीन?

यह वैक्सीन शरीर में PD-L1 नामक प्रोटीन की एक्सप्रेशन को बढ़ाती है। PD-L1 ट्यूमर कोशिकाओं को ऐसे बनाता है कि वे इम्यून दवाओं (जैसे इम्यूनोथेरपी ड्रग्स) के लिए आसानी से टारगेट बन जाएं। जब इस वैक्सीन को कैंसर की दवाओं के साथ दिया गया तो चूहों में ट्यूमर तेजी से सिकुड़ गया।

क्यों है यह खोज खास?

अब तक कैंसर वैक्सीन बनाने के लिए दो तरीके अपनाए जाते थे। ऐसे प्रोटीन को टारगेट करना जो ज़्यादातर कैंसर में पाया जाता है। हर मरीज के ट्यूमर के हिसाब से वैक्सीन तैयार करना। लेकिन यह रिसर्च एक तीसरा रास्ता दिखाती है कि शरीर की इम्यून सिस्टम को पूरी तरह जगाना। इससे उम्मीद है कि यह वैक्सीन हर तरह के कैंसर मरीजों में काम कर सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Aug 2025, 3:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस