स्वास्थ्य

Urad Dal Laddu: जानिए कैसे पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है उड़द दाल लड्डू

  Urad Dal Laddu: दुबले-पतले पुरुषों के लिए सर्दियों में उड़द दाल के लड्डुओं का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। खास तौर पर जो पुरुष बॉडीबिल्डिंग करते हैं, उन्हें अपने शरीर को गठीला और मजबूत बनाने के लिए तो उड़द दाल के लड्डूओं का सेवन अवश्य करना चाहिए।

2 min read
urad_dal_laddu_1.jpg
Urad-Dal-Laddu Benefits For Men

नई दिल्ली। Urad Dal Laddu: सर्दियां आते ही ठंड तथा रोगों से बचने के लिए कई तरह के जतन किए जाते हैं। गर्म कपड़ों से लेकर हमारे खान-पान तक बहुत चीजों में बदलाव आता है। सर्दियों में हमें ऐसे पोषक तत्वों से युक्त आहार की आवश्यकता होती है, जो सेहतमंद बनाने के साथ ही हमें रोगों से भी बचाए। भारतीय घरों में तो सर्दियों में बाजरे की टिक्की, आटे-गोंद के लड्डू तथा उड़द दाल के लड्डू बड़े चाव से से खाए जाते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। विशेष तौर पर गर्म तासीर वाले उड़द दाल के लड्डूओं के पुरुषों के लिए खास फायदे बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं पुरुषों को उड़द दाल के लड्डू खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

1. वीर्य में बढ़ोतरी
विशेषज्ञों का भी मानना है कि उड़द की दाल अथवा उड़द दाल के लड्डू का सेवन पुरुषों को वीर्यवान बनाने में सहायक होता है। उड़द की दाल के लड्डू खाने से ना केवल पुरुषों को मस्कुलिन पॉवर बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि इनका सेवन मसल्स बिल्डिंग और हड्डियों की मजबूती के लिए भी किया जा सकता है।

2. गठीले शरीर के लिए
दुबले-पतले पुरुषों के लिए सर्दियों में उड़द दाल के लड्डुओं का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। खास तौर पर जो पुरुष बॉडीबिल्डिंग करते हैं, उन्हें अपने शरीर को गठीला और मजबूत बनाने के लिए तो उड़द दाल के लड्डूओं का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह उन्हें स्वस्थ और फिट दिखाने में मदद करता है।

3. रक्तचाप नियंत्रण के लिए
सर्दियों में हृदय संबंधी रोगों के बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। लेकिन उड़द दाल में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रक्तचाप नियंत्रित में सहायक होते हैं। आपको बता दें कि उड़द दाल में कैल्शियम, मैंगनीज तथा पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होने के साथ ही सोडियम काफी कम होता है। इसका यह गुण प्राकृतिक रूप से पुरुषों में रक्तचाप नियंत्रण में सहायक होता है।

Updated on:
06 Dec 2021 07:40 pm
Published on:
06 Dec 2021 07:39 pm