स्वास्थ्य

Health tips: कुछ आसन टिप्स अपनाकर कम कर सकते हैं हार्ट प्रॉब्लम्स

आज के समय में हार्ट की समस्या बढ़ती ही जा रही है। छोटे उम्र से ही लोगों में हार्ट की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। ऐसे में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।

2 min read
stress_doc.jpg

नई दिल्ली। दिल की धड़कन है जब तक चलती है हम तब तक सांस ले पाते हैं। इसलिए हर्ट का हेल्थी होना हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी चीज है । अपने खानपान का और दिनचर्या का ध्यान रखते हुए आप अपने हर्ट को हेल्थी बना सकते हैं । हार्ट अटैक के चांसेस को रिड्यूस कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिसकी सहायता से आप अपने हर्ट को एक हेल्थी लाइक दे सकते हैं।

फिजिकल एक्टिविटीज के लिए समय निकालें
आज के दिनचर्या में सब कुछ बैठे-बैठे होता रहता है । जिसके कारण से हमारे पास फिजिकल एक्टिविटीज का समय नहीं होता। फिजिकल एक्टिविटीज के लिए हमें अपने बिजी शेड्यूल से खास समय निकालना चाहिए ।क्योंकि यह हेल्दी हार्ट के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

स्ट्रेस से बनाए दूरी
कई सारे केस में हमने देखे हैं। व्यक्ति काफी फिट होता है और वह हेल्दी लाइफ़स्टाइल को भी फॉलो करता है। फिर भी उसका हार्ट अटैक हो जाता हैं । इसका एक बड़ा कारण स्ट्रेस है ।स्ट्रेस को अपनी लाइफ में कभी शामिल नहीं करना चाहिए। स्ट्रेस रिलीफ के लिए आप अपने किसी भी पसंदीदा कार्य का सहारा ले सकते हैं ।

खानपान पर ध्यान दें
कम तेल में बना हुआ खाना अपने डाइट में शामिल करें। जितना हो सके तेल से दूरी बनाए। आप चाहे तो देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं ।मोटापा की वजह से जमा होने वाली चर्बी भी हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण होती है । इसलिए आप हमेशा एक्सरसाइज वगैरा करके अपने आपको फिट रखें।

Updated on:
29 Sept 2021 04:40 pm
Published on:
29 Sept 2021 04:38 pm