स्वास्थ्य

गर्मी के मौसम में दही का करें कुछ इस तरह सेवन, शरीर को होंगे कई फायदे

गर्मी के मौसम में दही का करें कुछ इस तरह सेवन, शरीर को होंगे कई फायदे

less than 1 minute read
Apr 01, 2021
दही
दही

वैसे तो सभी जानते हैं कि दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अन्य पदार्थों की अपेक्षा दही का सेवन आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होगा। क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन और कई प्रकार के मिनरल्स होते हैं। जो कई बीमारियों से भी शरीर को बचाते हैं।

आपको बता दें कि दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। जो शरीर के अनचाहे बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायता करते हैं। दही का सेवन भी सही तरीके से किया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

रोज सुबह खाली पेट दही के साथ किशमिश मिलाकर खाएं। बताया जाता है कि इस मिश्रण को करीब 32 बार चम्मच से मिलाकर खाना है। इससे आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। इस मिश्रण को खाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन से भी लड़ने में मदद मिलती है।

दही के साथ भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से आपकी भूख बढ़ती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

दही में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से हमारा मेटाबोलिज्म बेहतर रहता है। भूख भी देर से लगती है और शरीर को सही तापमान बनाए रखने में मदद करता है।

दही और गुड़ खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, और एनीमिया की कमी से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से गुड़ खाने से सांस संबंधी बीमारियां भी दूर होती है। गुड़ खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है और ब्लड प्यूरीफायर भी होता है।

Published on:
01 Apr 2021 05:22 pm