स्वास्थ्य

चेहरे पर कर रही हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान

चेहरे पर कर रही हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान

2 min read
May 12, 2021
चेहरे पर कर रही हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे पर कर रही हैं हाइलाइटर का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान

चेहरे पर मेकअप करने के बाद उसे और भी आकर्षक बनाने के लिए महिलाएं और युवतियां हाइलाइटर का उपयोग करती है। हाइलाइटर के कारण चेहरे का ग्लो और भी अधिक नजर आता है। इसलिए इसका सही ढंग से उपयोग करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हाइलाइटर का उपयोग कर रहे हैं। तो किस प्रकार उसका इस्तेमाल करें। ताकि आपका मेकअप नेचुरल लगे और आप सबसे खूबसूरत नजर आए।

कई बार मेकअप करने के बाद भी आपका चेहरा आयली रहता है। ऐसा लगता है कि आपने बहुत ज्यादा मेकअप कर लिया है। जबकि मेकअप ऐसा होना चाहिए कि वह प्राकृतिक सुंदरता दिखाएं। इसलिए आप जब भी मेकअप करें। उसके बाद हाइलाइटर का इस्तेमाल बड़े ही सावधानी से करें। दरअसल, हाइलाइटर आपके मेकअप को एक खास लुक देता है। यह ऐसा प्रोडक्ट होता है जो आपके मेकअप को और भी निखारता है और आप सबसे खूबसूरत नजर आते हैं। इसलिए आप हाइलाइटर लगाने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

आजकल लड़कियों की सोच रहती है कि वह जितना अधिक हाइलाइटर का यूज करेंगी, उनका चेहरा उतना ही हाईलाइट होगा। लेकिन उनका यह सोचना ठीक नहीं है। हाईलाइट करने का यही अर्थ रहता है कि आपकी स्क्रीन पर ग्लो अंदर से नजर आए, ना कि चेहरा ऑयली और शाइनी दिखे। इसलिए आप हाइलाइटर को अपने फाउंडेशन के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। जिससे आपकी स्किन नेचुरल ग्लो करेगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हाइलाइटर कम हो, अगर हाईलाइटर ज्यादा लग जाए तो उसे आप टिशू से हल्के हाथों से दबाकर पोंछ ले और थोड़ा पाउडर इस्तेमाल करें। ताकि आपका चेहरे का ग्लो वास्तविक नजर आए।

मेकअप करते समय आपको ध्यान रखना होगा कि अपने फेस शेप के अनुसार फेशियल फीचर्स को हाइलाइट करें। क्योंकि आपका फेस लंबे फीचर्स का है तो आप अपने फोरहेड और चीन को हाइलाइट नहीं करें , नहीं तो आपका फेस और भी लंबा लगेगा और अगर आपका फेस का डायमंड और ट्रायंगुलर शेप का है। तो आप हाइलाइटर अपने चीकबोन्स और क्यूपिड बो यानी होठों के ऊपरी हिस्से को करें। ताकि आपके चेहरा का लुक बेहतर नजर आए।

हाइलाइटर का इस्तेमाल करना यानी हाइलाइटर और स्किन के बीच का तालमेल सही होना चाहिए। ऐसा बहुत कम लड़कियां जानती हैं कि एक ही तरह का हाइलाइटर सबकी स्किन को सूट नहीं होता है। इसलिए लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल पाउडर फाउंडेशन के साथ करना आपको बेहतर लुक दे सकता है। इसलिए आप एक जैसा फार्मूला अपनाए। इसलिए जैसा आपका फाउंडेशन है वैसा ही आप हाइलाइटर का इस्तेमाल करें, यह आपको बेहतर लुक देगा।

जब हम हाई लाइटर लगाते हैं। तो यह हमारे चेहरे को बेहतर लुक देता है। लेकिन हाइलाइटर लगाने के बाद अगर सही रिजल्ट नहीं आ रहा है। अगर हाइलाइटर लगाने के बाद आपका चेहरा अधिक चमक रहा है। तो समझ जाएं कि आपने शायद गलत लगाया है। इसलिए लाइट स्किन टोन पर पिंक और पीची हाइलाइटर्स का इस्तेमाल करें। हमने यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको ठीक नहीं लगता है। तो आप अपने ब्यूटीशियन से भी सलाह ले सकते है।

Published on:
12 May 2021 02:13 pm