स्वास्थ्य

Video : वरुण धवन का योगा मंत्र: कंधों और सीने को लचकदार बनाएंगे ये आसन

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने स्टिफ कंधों और छाती के मांसपेशियों को ठीक करने के लिए योग को सबसे बेहतर बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2024, 5:29 PM IST
Varun Dhawan
Varun Dhawan

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने स्टिफ कंधों और छाती के मांसपेशियों को ठीक करने के लिए योग को सबसे बेहतर बताया है। वरुण ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक reel शेयर की, जिसमें वह स्टिफ मांसपेशियों के लिए stretching करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में वरुण अपने instructor के मार्गदर्शन में कई आसन करते नजर आ रहे हैं।

वरुण ने वीडियो में लिखा, "The best stretch… Helps to open up the shoulders and chest. End with apnasana (knees to chest)।"

कैप्शन में वरुण ने योग को अपने जीवन का "सबसे फायदेमंद हीलिंग तत्व" बताया। उन्होंने लिखा, "Yoga - stretch to be the best. हाँ, यह मेरे जीवन में सबसे फायदेमंद हीलिंग तत्व रहा है। मेरे कंधों और छाती के मांसपेशियों में बहुत stiffness थी।

37 वर्षीय अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार 2023 की फिल्म 'Bawaal' में देखा गया था, ने शेयर किया कि वीडियो में किए गए आसनों ने उनकी पाचन शक्ति और नींद में भी सुधार किया है। उन्होंने लिखा, "इन आसनों ने वास्तव में मुझे खोलने में मदद की है और मेरी पाचन शक्ति और नींद में सुधार किया है। मेरे शिक्षक के मार्गदर्शन में यहां पहुंचने में मुझे काफी समय लगा।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही action drama 'Baby John' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसके अलावा, उनके पास "Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari" और "Citadel: Honey Bunny" भी पाइपलाइन में हैं।
(IANS)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Jun 2024, 5:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में

बालों में छोटे-छोटे सफेद बिंदु दिखना और बार-बार टूटना हो सकता है Trichorrhexis Nodosa का लक्षण, IJDVL से समझें