विटामिन बी6 सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन्स में से एक है। जिसकी कमी से सेहत को अनेकों नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में इन भोजन की मदद इस विटामिन कि कमी को पूरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली। विटामिन बी 6 की कमी हो जाए तो इससे शरीर को ढेरों नुकसान हो सकते हैं। शरीर में थकावट, कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। विटामिन्स का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद ही आवश्यक होते हैं। ये त्वचा से लेकर इम्युनिटी को मजबूत रखने में सहायक होता है। यदि इन विटामिन्स में से किसी भी विटामिन की कमी हो जाती है। तो शरीर के भीतर कोई न कोई समस्या बनना शुरू हो जाती है। इससे न केवल शरीर को दिक्कतें आती हैं बल्कि और गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसलिए इनसे बचाव करने के लिए हमें डाइट को प्रॉपर फॉलो करने कि जरूरत होती है।
पालक
पालक का सेवन शरीर के लिए बेहद ही आवश्यक माना जाता है। पालक बी 12 कि कमी को पूरा करने में सक्षम होता है। वहीं इसमें आयरन के साथ विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है। आपको बताते चलें कि खून की कमी से यदि आप पीड़ित रहते हैं तो ऐसे में पालक के जूस का सेवन बहुत ही जयादा फायदेमंद होता है। पालक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर, ग्रोथ के लिए, भूख को बढ़ाने के लिए और थकान को दूर करने के साथ-साथ शारीरिक समस्या से बचाव करने के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं।
छोले
छोले का सेवन तो भारत के हर रसोई में ही करा जाता है। पर क्या आपको पता है कि ये केवल स्वादिष्ट ही नहीं होते हैं बल्कि हेल्थ को भी बहुत सारे बेनिफिट्स पहुंचाते हैं। छोले के सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है। वहीं ये शरीर में ग्लूकोज कि मात्रा को बढ़ने नहीं देता है। इनमें अनेकों प्रकार के जरूरी तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि टैनिन, पॉलीफेनल्स, फाइटिक एसिड आदि जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में सहायक होते हैं। छोले के और फ़ायदे की बात करें तो इनमें विटामिन बी 6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए छोले को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
एवोकाडो
एवोकाडो से होने वाले अनेकों लाभ के बारे में तो आप जानते ही होंगें। इसके रोजाना सेवन से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं। ये शरीर से विटामिन बी 6 कि कमी को पूरा करता है। ये वजन को कोट्रोल करने में सक्षम होते हैं। वहीं शरीर में कोलेस्ट्रॉल कि मात्रा को भी बढ़ने नहीं देते हैं। इसके फायदे की बात करें तो इसमें फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन बी 6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो का सेवन आपको रोजाना करना चाहिए। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर देते हैं। और साथ ही साथ ये एनर्जी का भी अच्छा सोर्स होते हैं।
केले
केले के सेवन से शरीर को अनेकों तरह के फायदे मिलते हैं। केले का सेवन पौष्टिक पदार्थों से भरपूर होता है। केले के सेवन से विटामिन बी 6 की भरपूर मात्रा सेहत को मिलती है। इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च नामक एक तत्त्व पाया जाता है। जो कि पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में सक्षम होता है। यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर रहता है तो ऐसे में केले का सेवन अच्छा हो सकता है। वहीँ यदि आप एक केले को रोजाना सुवह नाश्ते में खाते हैं तो ये शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह भी काम करता है।
गाजर
गाजर बहुत ही जयादा महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी 6 कि प्रचुर मात्रा पाई जाती है साथ ही साथ और भी ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट्स, कैरोटेनॉयड्स, पॉलीफेनल्स, एंटीकार्सिनोजेन आदि। ये इम्यून को मजबूत करते हैं वहीं आँखों कि रोशनी को तेज बना के रखने का काम भी करते हैं। आप गाजर को अनेकों प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि इसका जूस, इसकी सब्जी आदि के रूप में।
सैल्मन
सैल्मन की बात करें तो ये एक प्रकार कि मछली होती है। सैल्मन का सेवन दिल और मस्तिष्क के सेहत के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। इसके और भी फायदों कि बात करें तो ये प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी साथ-साथ विटामिन बी 6 की मात्रा से भरपूर होती है। ये एक प्रकार कि सी फ़ूड मछली होती है। जिसका सेवन आंखों कि रोशनी से लेकर बालों कि ग्रोथ दोनों में ही लाभदायक होते हैं। वहीं सैल्मन फिश में प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है। जिसका सेवन बेहद ही लाभदायक होता है।