स्वास्थ्य

Vitamin B6 Rich Foods: शरीर में विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

Vitamin B6 Rich Foods: शरीर में विटामिन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए विटामिन ए और विटामिन सी जरूरी है। ठीक उसी तरह से विटामिन B6 स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन शरीर में विटामिन B6 की कमी होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2 min read
Vitamin B6 rich foods good for health

Vitamin B6 Rich Foods: आजकल के बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में विटामिन की कमी होना एक आम बात है। विटामिन कई प्रकार के होते हैं। इन्हीं विटामिन में से एक विटामिन B6 होता है। विटामिन B6 स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन विटामिन B6 की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी का असर शारीरिक और मानसिक दोनों पर पड़ता है। साथ ही इसके कमी से बालों से लेकर स्किन से जुड़ी कई समस्या भी होती है। इसलिए विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए अपने डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो विटामिन B6 की कमी करने मे मदद करता है। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में

विटामिन B6 की कमी को पूरा करने वाले फूड्स

शकरकंद
विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शकरकंद में विटामिन B6, फाइबर और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो विटामिन B6 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। विटामिन B6 की कमी करने के लिए शकरकंद का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: विटामिन ई कैप्सूल के हैं कमाल के फायदे, स्किन से लेकर बालों के लिए होता है फायदेमंद

दूध
विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में विटामिन B6 की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में होने वाले विटामिन B6 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। रोजाना दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या दूर होती हैं।

गाजर
विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए गाजर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर में विटामिन B6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में होने वाले विटामिन B6 की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

केला
विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केला में विटामिन B6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में होने वाले विटामिन B6 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
27 Jun 2022 02:45 pm
Published on:
27 Jun 2022 02:44 pm
Also Read
View All