स्वास्थ्य

नई रिसर्च: टहलने, साइक्लिंग से दिल रहता दुरुस्त

हैल्दी हार्ट के लिए नियमित टहलना और साइक्लिंग बहुत फायदेमंद है। इससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
less than 1 minute read
Jan 15, 2020
नई रिसर्च: टहलने, साइक्लिंग से दिल रहता दुरुस्त
नई रिसर्च: टहलने, साइक्लिंग से दिल रहता दुरुस्त

हैल्दी हार्ट के लिए नियमित टहलना और साइक्लिंग बहुत फायदेमंद है। इससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है। हाल ही यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार कहा गया है कि जिन परिवारों में लोग पैदल चलते और साइक्लिंग करते हैं। उन परिवारोंं में हार्ट अटैक के मामले कम देखने को मिलते हैं। इससे वजन नियंत्रित रहता है। डायबिटीज, हाई बीपी का खतरा घटता है। यह अध्ययन कई एथलीट फैमिली पर किया गया है। जर्नल के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना करीब 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए।
अन्य फायदे: इन दोनों व्यायाम से जांघों और निचले पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही गठिया में भी आराम मिलता है। यदि कोई व्यक्ति प्रति घंटा करीब 15 किमी साइकिल चलता है तो उससे करीब 250-400 कैलोरी बर्न होती है। शरीर की स्टैमिना बढ़ती है। तनाव और शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। इसके साथ ही इसके कई और फायदे हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
15 Jan 2020 07:32 pm