स्वास्थ्य

सिंघाड़े में 74 फीसदी तक पानी, कम हो जाता है बीमारियों का खतरा

सिंघाड़ा में कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन अक्सर लोग इसे खाने से बचते हैं। सिंघाड़े के फायदे जानकर आप हैरान होंगे, क्योंकि सिंघाड़ा न सिर्फ सेहत बढ़ाता है, बल्कि कई बीमारियों को भी दूर कर देता है।

less than 1 minute read
Dec 06, 2023
सिंघाड़े में 74 फीसदी तक पानी होता है। 100 ग्राम सिंघाड़े में मात्र 97 कैलोरी होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैगनीज, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मिलता है
सिंघाड़े में 74 फीसदी तक पानी होता है। 100 ग्राम सिंघाड़े में मात्र 97 कैलोरी होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैगनीज, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मिलता है

सिंघाड़े में 74 फीसदी तक पानी होता है। 100 ग्राम सिंघाड़े में मात्र 97 कैलोरी होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैगनीज, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मिलता है। इसको खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। ये वो मॉलिक्यूल होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स की मात्रा को भी कम करते हैं। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होने से ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज की आशंका घटती है। फाइबर अधिक होने से इनको खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। हर कोई इसे खा सकता है।

पाचन क्रिया में सहायक
सिंघाड़े में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं, ऐसे में यह पाचन क्रिया में भी सहायक होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियों में इसमें राहत मिलती है। ये फल एक सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है। सूखाकर इसका आटा भी तैयार होता है, जिसके कई स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं।


ऐसे करें उपयोग

सिंघाड़े का स्वाद इतना अच्छा होता है कि इसे कच्चे ही छीलकर खाया जाता है। इसे उबालकर हरी चटनी के साथ या नमक, चाट मसाला, नींबू और काली मिर्च से भी खाते हैं। इसको छीलकर फ्राई करके भी खाया जा सकता है। कुछ स्थानों पर इसको सलाद और अचार के रूप में भी खाया जाता है।

Published on:
06 Dec 2023 03:15 pm