स्वास्थ्य

Isabgol For Weight Loss: तेजी से वजन करना है कम, तो इसबगोल की भूसी इन 5 तरीकों से खाएं

Isabgol For Weight Loss: तेजी से वेट कम करना है तो आपको इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल 5 तरीकों से करना चाहिए।

2 min read
Apr 26, 2022
Isabgol For Weight Loss

इसबगोल पेट साफ रखने का सबसे बेस्ट उपाय होता है, लेकिन क्या आपको पता है ये आपकी भूख को खत्म कर वेट लॉस में भी साहयक होता है।

अगर आपको बार-बार भूख लगती है और आपका वेट कम नहीं हो रहा तो आपके लिए इसबगोल की भूंसी बहुत काम आ सकती है। फाइबर और रफेज से भरी ये भूंसी कब्ज का इलाज तो करती ही है, पेट को भरा और भूख को कम करने में भी कारगर है। रफेज अधिक होने के कारण मेटाबोलिज्म को बूटस्ट भी करती है। इससे वेट लॉस तेजी से होता है।

तो चलिए जानें कि इसबगोल को किन चीजों के साथ लेना चाहिए और कैसे

जूस-स्मूदी या सब्जियों के पल्प के साथ इसबगोल
जूस-स्मूदी या सब्जियों के पल्प में मिक्स कर इसबगोल लेना चाहिए। ये भूख को शांत कर पेट में रफेज की मात्रा को बढ़ा देगा। इससे ब्लड शुगर से लेकर कोलस्ट्रॉल और वेट सब कम होंगे। ऐसा करने से फैट टिशूज को क्लीन करने में मदद मिलती है और तेजी से फैट लॉस होगा।

इसबगोल छाछ
इसबगोल को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए आप इसे छाछ में मिलाकर पीएं। इससे आपकी आंतें भी साफ होंगी और हाजमा भी अच्छा हरेगा। ऐसा करने से आपके पेट में गुड बैक्टिरिया बढ़ेंगे और आप इंफेक्शन आदि से भी बच कर रहेंगे। इससे मेटाबोलिज्म सही होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसबगोल त्रिफला ड्रिंक
त्रिफला के साथ भी इसबगोल को पीना तेजी वे वेट को कम करने का काम करता है। ये एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करेगा और पेट से लेकर आंखें तक आपकी सुरक्षित रहेंगी। इससे आपका बॉवेल मूवमेंट तेज होगा और पाचर शक्ति मजबूत होगी। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसबगोल सत्तू
सत्तू पोषक तत्वों और वेट लॉस के लिए सुपरफूड है। और अगर सत्तू में इसबगोल मिला कर पी लिया जाए तो ये सोने पर सुहागा जैसा होगा। सत्तू से पोषक तत्व मिलेंगे और पेट को ठंडक भी। इसबगोल सत्तू में मिलाकर पीने से फैट ऊर्जा में बदलेगा और मेटाबॉलिक रेट भी हाई होगा। दोनों ही चीजें लंबे समय तक पेट का भरा रखती हैं।

खाली पेट लें इसबगोल का घोल
अगर आप वेट कम करने के लिए इसबगोल को लेना चाहते हैं तो आपको इसे खाली पेट ही लेना चाहिए। खाली पेट इसबगोल बैली फैट कम करता है। खाली पेट इसबगोल मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और इससे आप जो कुछ भी खाएंगे वह आसानी बचेगा और भूख भी लंबे समय तक आपको परेशान नहीं करेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
26 Apr 2022 05:35 pm
Also Read
View All