स्वास्थ्य

Weight loss tips : वजन घटाने के लिए आहार कम करना नहीं जरूरी, अपनाएं यह तरीका

Weight loss tips : वजन कम करने के लिए लोग खाना पीना छोड़ देते हैं, या खाने पीने में बहुत कमी करते हैं। जबकि आपको वजन कम करना है। तो आप आहार को कम नहीं करते हुए यह टिप्स अपनाएं।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2021, 11:21 AM IST
Weight Loss Tips
Weight Loss Tips

लगातार बढ़ते वजन से परेशान होकर लोग अपने आहार में कमी कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से कई बार शरीर कमजोर हो जाता है। क्योंकि उन्हें पौष्टिक तत्व नहीं मिलते हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में किसी प्रकार की कमी नहीं करते हुए डाइट प्लान में थोड़ा सा बदलाव करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को पर्याप्त पौष्टिक तत्व भी मिले और आप का भजन भी कंट्रोल हो जाए।

आम का पना पीएं-

भोजन करने के बाद कई लोग सोड़ा या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। इसमें कैलोरी और शुगर अधिक होती है। इसलिए आप इसकी जगह आम पना पीएं। इस से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी होती है। केरी का पना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

लोकी की खीर खाएं-

लोगों को चावल की खीर बहुत पसंद होती है। चावल की खीर खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन इसकी जगह आप अगर लौकी की खीर खाएंगे। तो यह बहुत फायदेमंद होगी। क्योंकि लोकी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है । लौकी को दूध के साथ मिलाने से प्रोटीन भी मिलता है। इसलिए इसका सेवन करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

घर में बनाए चटनी-

आप बाजार का सॉस, चटनी आदि का इस्तेमाल करते हैं। तो उसकी जगह घर में चटनी और सॉस तैयार करें। क्योंकि बाजार के सॉस ओर चटनी में नमक और शक्कर अधिक होती है। जिससे भी वजन बढ़ता है। आप इसकी जगह घर पर स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। जो स्वादिष्ट भी लगेगी और उसमें मसाले भी आपके अनुसार होंगे। जो शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

घर पर तैयार करें मक्खन-

घर पर मक्खन तैयार करके उपयोग करना चाहिए। क्योंकि बाजार का मक्कन ट्रांस फेट होता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता है। बाजार के बटर में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। जबकि घर में बना बटर एनर्जी से उक्त होता है। जो शरीर और दिमाग के लिए भी फायदेमंद रहता है। इस प्रकार आप कुछ चीजें बाजार की अपनाने की जगह घर की चीजें उपयोग करेंगे। तो निश्चित ही आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा और आप सेहतमंद भी रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Aug 2021, 11:21 AM IST
Published on: