
आजकल लोग जहां फिटनेस के लिए अवेयर रहते हैं, वहीं दूसरी ओर एंजॉयमेंट के लिए डांस पार्टीज के लिए भी क्रेजी रहते हैं। दोनों ही चीजें एक साथ नहीं हो पाती, क्योंकि वर्कआउट सुबह तो पार्टीज रात में होती हैं। इसी को देखते हुए शहर के फिटनेस स्टूडियो फिटनेस पार्टी कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। फिटनेस पार्टीज में आप वर्कआउट के साथ-साथ अपने फ्रेंड्स के साथ डांस पार्टी भी एंजॉय कर सकते हैं। इन पार्टीज की खासियत है कि आप डेढ़ घंटे के सेशन में करीब 1100 कैलोरीज रिड्यूज कर सकते हैं। इंस्ट्रक्टर्स कहते हैं कि फिटनेस पार्टीज का के्रज बढ़ रहा है, जहां बच्चों से लेकर हर एज ग्रुप के लोग इसमें शामिल होते हैं और एंटरटेनमेंट के साथ फिटनेस भी पाते हैं।
लाइव डीजे और इंस्ट्रक्टर्स
फिटनेस पार्टी के आठ एलिमेंट्स होते हैं, जिनको फॉलो करते हुए डेढ़ घंटे का सेशन होता है। इसकी शुरुआत योगा पोजेज से होती है, फिर बॉलीवुड सॉन्ग्स, भांगड़ा मसाला सॉन्ग्स आदि पर वर्कआउट होता है। इसके बाद हिप हॉप कार्डियो, फंक्शनल ट्रेनिंग और मेडिटेशन कराया जाता है। स्टेज पर खड़े होकर इंस्ट्रक्टर्स म्यूजिक बीट्स पर एक्सरसाइज करवाते हैं। इसका मेन अटे्रक्शन लाइव डीजेइंग होता है। पार्टी में लाइव डीजे रहता है, जो कंसोल पर सॉन्ग्स प्ले करता है। पार्टी के लिए डीजे, इंस्ट्रक्टर्स और कोरियोग्राफर होना जरूरी है, जिनके इंस्ट्रक्शंस पर मेंबर्स प्रैक्टिस करते हैं।
हेल्दी फूड, पार्टी ड्रेस
पार्टीज में जहां तरह-तरह के स्नैक्स और ड्रिंक्स होते हैं, वैसे ही फिटनेस पार्टी में स्नेक्स की जगह हेल्दी फूड सर्व किया जाता है। इसमें स्नैक्स की जगह स्प्राउट्स, पोहा व सलाद होता है। वहीं ड्रिक्स की जगह मिल्क एंड कॉर्न फ्लेक्स दिया जाता है। फिटनेस पार्टी में ट्रैक सूट की जगह पार्टी ड्रेस पहन सकते हैं, लेकिन फुटवियर्स में स्पोट्र्स शूज कम्पलसरी हैं।
डेढ़ घंटे में 1155 कैलोरीज लूज
इंस्ट्रक्टर्स का कहना है मॉर्निंग में डेढ़ घंटा फिटनेस पार्टी करना और 10 दिन रोजाना 30 मिनट ट्रेडमिल पर चलना बराबर है। नॉर्मल इंसान एक घंटे जॉगिंग कर 560 कैलोरीज, एक घंटा दौड़ करके 490 कैलोरीज और एक घंटा वॉक करके 245 कैलोरीज बर्न करता है। इसकी बजाय अगर डेढ़ घंटे फिटनेस पार्टी एंजॉय की जाए तो 1155 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। एक दिन में एक किलो तक लूज किया जा सकता है।
एक महीना, एक सेशन
फिटनेस पार्टी को डेली वर्कआउट में शामिल नहीं किया जाता। इसे महीने में एक बार प्रैक्टिस किया जाता है। एक बार डेढ़ घंटे के सेशन को अटेंड करने से ही फायदा होता है। इसके अलावा अगर आप डेली जिम नहीं जाते हैं तो भी आप 300 रुपए की मंथली फीस देकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
फॉरेन कंट्रीज में यह बहुत पॉपुलर है। फिटनेस पार्टीज में आप डांस करते हुए वर्कआउट को एंजॉय करते हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको इसमें थकान महसूस नहीं होती और कैलोरीज सबसे ज्यादा बर्न होती हैं।
- समर सिंह, फिटनेस एक्सपर्ट