स्वास्थ्य

World aids day 2024: क्या है इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम, जानिए इसका इतिहास, महत्व

World aids day 2024: वर्ल्ड एड्स डे हर साल 1 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे का कारण इस बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना है।

2 min read
Nov 30, 2024
World aids day 2024

World aids day 2024: एड्स के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे है। एड्स को एक गंभीर संक्रामक बीमारी माना जाता है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज संभव नहीं है। एड्स होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इस बीमारी की वजह से हर साल लाखों लागों की मौत हो जाती है। जब यह बीमारी किसी को हो जाती है तो लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। जिस वजह से लोग इसका इलाज भी नहीं करवा पाते हैं। इसी को लेकर हर वर्ष एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World aids day 2024) मनाया जाता है।

क्या है वर्ल्ड एड्स डे का इतिहास : What is the history of World AIDS Day

वर्ल्ड एड्स डे (World aids day 2024) का आयोजन पहली बार 1 दिसंबर 1988 को किया गया था। इस दिन का उद्देश्य एचआईवी और एड्स के मामलों में हो रही वृद्धि के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके माध्यम से इस बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वर्ल्ड एड्स डे की शुरुआत की गई। इस दिन विभिन्न एनजीओ और समुदाय एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियान चलाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्वभर में लगभग 3.6 करोड़ लोग एचआईवी से संक्रमित हैं।

2024 वर्ल्ड एड्स डे की थीम : Theme of World AIDS Day 2024

इस वर्ष वर्ल्ड एड्स डे (World aids day 2024) की थीम है Take the rights path: My health, my right इसका अर्थ है कि आपको अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए सही विकल्प चुनने की आवश्यकता है। इसलिए, अपनी सेहत का ख्याल रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

क्या है वर्ल्ड एड्स डे का महत्व : What is the significance of World AIDS Day?

वर्ल्ड एड्स डे (World aids day 2024) का मुख्य उद्देश्य एड्स रोग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस दिन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी पेशेवर, जैसे डॉक्टर और नर्स, सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। यह दिन एड्स से प्रभावित व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को बचाव के उपाय, परीक्षण की जानकारी और इस बीमारी से जुड़े मिथकों की वास्तविकता पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर डॉक्टर एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाते हैं और लोगों को इस विषय पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Published on:
30 Nov 2024 05:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर