Vocal Cord Dysfunction: सोचिए आप सुबह ठंडी और सूखी हवा में टहलने निकले हैं और सांस अंदर खींचते समय घरघराहट जैसी आवाज आने लगती है, चक्कर महसूस होता है और ऐसा लगता है जैसे दम घुट रहा हो। सांस लेते समय गला बंद होने का यह अनुभव किसी को भी डरा सकता है। अक्सर हम लोग इसे अस्थमा समझ लेते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इसकी वजह वोकल कॉर्ड डिसफंक्शन हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर जानलेवा नहीं होती, लेकिन इसकी सही पहचान और इलाज जरूरी है। आइए समझते हैं कि VCD क्या है, इसके लक्षण कैसे पहचानें और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए।