क्या सच में खाना खाने के बाद वॉक करने या घूमने से खाना जल्दी डायजेस्ट होता है डॉक्टर और एक्सपर्ट अकसर खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक करने की सलाह देते हैं। इससे खाना आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। इतना ही नहीं खाना खाने के बाद वॉक करने से नींद भी काफी अच्छी आती है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सच में खाना खाने के बाद वॉक करने से खाना जल्दी पचता है |

नई दिल्ली हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि वॉक करने से खाना अच्छी तरह से डायजेस्ट होता है। साथ ही इससे पेट की चर्बी भी नहीं बढ़ती है। साथ ही अगर खाना खाने के बाद वॉक किया जाए तो स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। खाना खाने के बाद वॉक करने से मोटापा कंट्रोल में रहता है इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते और गुड हॉर्मोन भी रिलीज होते हैं। जानें खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे और यह खाना पचाने में कैसे मददगार है आइये जानते हैं
खाना खाने के बाद वॉक करने से कैसे पचता है खाना
खाना खाने के बाद टहलने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अगर खाना खाने के बाद खुद को एक्टिव रखा जाए तो इससे शरीर पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। दरअसल भोजन का पाचन छोटी आंत में होता है और खाने के बाद वॉक करने से पेट से छोटी आंत में तेजी से ट्रांजिस्ट होता है। खाना जितनी जल्दी पेट से छोटी आंत में जाता है उतना ही गैस एसिड रिफ्लक्स होने की संभावना कम होती है।
खाना खाने के बाद टहलने के फायदे
खाना खाने के बाद वॉक करने से खाना तो अच्छे से डायजेस्ट होता ही है इसके अलावा कई अन्य फायदे भी होते हैं। इसलिए आपको हर मील के बाद 15-20 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए।
1. मोटापा कंट्रोल में रहता है
खाना खाने के बाद वॉक किया जाए, तो आप मोटापे की समस्या से भी बच सकते हैं। अगर आप हमेशा फिट, हेल्दी और स्लिम रहना चाहते हैं तो हर मील के बाद वॉक जरूर करें। खाने के बाद वॉक करने से मोटापा कंट्रोल में रहता है।
2. विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मददगार
हर मील के बाद अगर किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी की जाए, तो इससे शरीर पोषक तत्वों का आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे खाना जरूरी पोषक तत्वों को शरीर में रखता है और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
3. डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है
अगर खाना खाने के बाद रोजाना वॉक किया जाए, तो इससे आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर रहता है। रेगुलर वॉक से आप गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से खुद को बचा सकते हैं।
4. गुड हॉर्मोन रिलीज होते हैं
अगर खाना खाने के बाद कुछ वॉक किया जाए या कोई फिजिकल एक्टिविटी की जाए, तो इससे गुड हॉर्मोन या एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होते हैं। इससे शरीर को रिलैक्स होता है और मन शांत रहता है।
खाना खाने के बाद आपको भी वॉक जरूर करना चाहिए। इससे आपका डायजेशन सिस्टम तो बेहतर होता ही है, साथ ही आपके स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। इसलिए आप इसे बिल्कुल भी मिस न करें और वॉक जरूर करें