स्वास्थ्य

सेलिब्रिटीज से सीखें- कौनसी मार्शल आर्ट शैली आपके लिए उचित

फिटनेस के लिए सेलिब्रिटीज अलग-अलग तकनीक और शैली अपनाते हैं। मार्शल आर्ट्स इन्हीं में से एक है। कभी आत्मरक्षा के लिए विकसित की गईं दुनिया भर में विद्यमान ये शैलियां अब केवल अरात्मरक्षा तक ही सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि सेलिब्रिटीज फिटनेस फंडा भी बन गई हैं।

2 min read
Dec 23, 2019
सेलिब्रिटीज से सीखें- कौनसी मार्शल आर्ट शैली आपके लिए उचित
सेलिब्रिटीज से सीखें- कौनसी मार्शल आर्ट शैली आपके लिए उचित

टाइगर श्राफ और दिशा पटानी किक बॉक्सिंग पसंद करते हैं, दुनिया की सबसे सुंदर महिला के खिताब से नवाजी जा चुकीं मॉडल गिगी हदीद और मॉडल ऐली गोल्डिंग भी किक बॉक्सिंग करते हैं। ऐसे ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जूडो से और पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तााइक्वांडो से खुद को फिट रखते हैं। पॉप सिंगर मैडोना कराटे का अभ्यास करती हैं। रेयान गॉस्लिंग थाई मार्शल आर्ट मुए थाई पसंद करते हैं। आपकी शारीरिक रचना, क्षमता और जरुरत के अनुसार अलग-अलग आत्मरक्षा तकनीक आपको भी फिट रखने में मदद कर सकती है। इनमें से ज्यादातर का जन्म एशिया में हुआ है लेकिन मार्शल आर्ट सिर्फ फिट रहने का तरीका भर नहीं है। यह आपको मानसिक रूप से मजबूत और शांत बनाने के साथ ही अधिक स्पष्ट, आत्म-अनुशासित और आत्मविश्वास प्रदान करता है। आइए जानते हैं आपके लिए कौनसी मार्शल आर्ट शैली सही है।

कुंगफु:
क्या है: यह चीनी मार्शल आर्ट की 100 से अधिक शैलियों से संपन्न तकनीक है। यह चपलता और शारीरिक शक्ति पर जोर देती है।
कौन करता है-ब्रूसली, जैकी चैन, डॉनी येन, जेट ली
किसे करना चाहिए- इसे करने वाले में गति, धीरज, लचीले शरीर का होना जरूरी है

किक बॉक्सिंग:
क्या है: कराटे का एक मिश्रण जो मुए थाई और पश्चिमी मुक्केबाजी के मिश्रण से बना है। किक बॉक्सिंग को क्षमता बढ़ाने और फिटनेस के लिए अपनाया जाता है।
कौन करता है- जीन-क्लाउड, वैन डेम, गीगी हदीद, ऐली गोल्डिंग
किसे करना चाहिए- कोई भी किक-बॉक्सिंग का अभ्यास कर सकता है। जिन्हें सुपरमॉडलों जैसी शेप चाहिए उनके लिए बेहतर है। इसके लिए उच्च स्तर की फिटनेस होनी चाहिए।

ताइक्वांडो:
क्या है: कोरिया में विकसित तायक्वोंडो निहत्थे व्यक्ति का मार्शल आर्ट रूप है। इसकी विशेषता अलग-अलग किक्स हैं। इसके पांच सिद्धांत-शिष्टाचार, अखंडता, दृढ़ता, आत्म-नियंत्रण और अदम्य भावना है।
कौन करता है: सारा मिशेल गेलर, चक नॉरिस, बराक ओबामा, व्लादिमीर पुतिन
किसे करना चाहिए- औसत फिटनेस काफी है। लेकिन टांगें मजबूत हों तो बेहतर। जो स्वयं को खोजना और एक समग्र मार्शल आर्ट की तलाश कर रहे हैं।

Published on:
23 Dec 2019 06:24 pm