स्वास्थ्य

महिलाओं की किन समस्याओं को दूर करता है मुनक्का और जानें इस्तेमाल करने का तरीका

महिलाओं की कुछ ऐसी समस्या होती है कुछ फल खाना बहुत लाभदायक होता है उसी में से एक है मुनक्का । महिलाओं के लिए मुनक्का खाना बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्के में वसा कार्ब्स फाइबर कॉपर आयरन और कैलोरी भरपूर मात्रा में पायी जाती है। मुनक्के की तासीर गर्मी होती है। इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और केम्पफेरोल नामक फ्लेवोनोइड होता है जो कोलन ट्यूमर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट भी होते है जो आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

2 min read
Which problems of women removes dry grapes and know how to use

नई दिल्ली : मुनक्का खाने से महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली समस्याओं में आराम मिलता है और गर्भावस्था के दौरान पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

महिलाओं के लिए मुनक्का के फायदे
1. पीरियड्स से दर्द में राहत
तमाम महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द का सामना करना पड़ता है । ऐसे में मुनक्का एक ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करके अनियमित पीरियड्स और पीसीओएस के दौरान खून का थक्का नहीं जमने देता है। इसमें मौजूद आयरन पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी से बचाता है। दरअसल आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। आयरन की कमी से महिलाओं में एनीमिया की समस्या भी हो सकती है।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद मुनक्का
गर्भावस्था के दिनों में मुनक्का खाने के बहुत से फायदे हैं। मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें ओलेनोलिक एसिड होता है। ये तत्व दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सुबह के समय भिगोकर मुनक्का खा सकते हैं।

3. वजन बढ़ाने में सहायक
मुनक्का वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज का लेवल अधिक होता है। यह आपका एनर्जी लेवल भी बनाए रखता है। मुनक्का को दूध में डालकर खाना भी फायदेमंद होता है।

4. मुनक्का से पाए दमकती त्वचा
मुनक्का में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं और कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने से रोकते हैं। महिलाओं में यह उम्र बढ़ने पर झुर्रियों और त्वचा के खुरदुरेपन को नियंत्रित करने में मदद करता है और दमकता निखार भी लाता है।

5. दिल की बीमारियों के रखे दूर
मुनक्का में एंटी-कोलेस्ट्रॉल यौगिक मौजूद होते हैं। यह यौगिक एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल), उच्च रक्तचाप और दिल के दौरे के जोखिम को कम कर स्वस्थ रहने में मदद करता है।

मुनक्का के नुकसान
मुनक्का के अधिक सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। ज्यादा मुनक्का खाने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो आपको इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि मुनक्का में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह पर मुनक्का का सेवन करें।

कैसे करें इस्तेमाल
1. मुनक्का को आप रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह बादाम और अंजीर के साथ खा सकते हैं।

2. वजन बढ़ाने के लिए आप मुनक्का को दूध में उबाल कर या रातभर भिगोकर खा सकते हैं। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है।

3. अगर आप मुनक्का को मजेदार तरीके से खाना चाहते हैं तो मुनक्का को घी में फ्राई करके खा सकते हैं । यह गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।

4. इसके अलावा आप मुनक्का को भिगोकर जूस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

Published on:
30 Nov 2021 11:36 pm
Also Read
View All