स्वास्थ्य

Coronavirus : गर्भवती महिलाओं व मां का दूध पीने वाले बच्चों के लिए WHO की जरूरी सूचना, जारी किए कई निर्देश

Highlights -कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं- गर्भवती महिलाओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए है-विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए निर्देश जारी किए

2 min read
Coronavirus : गर्भवती महिलाओं व मां का दूध पीने वाले बच्चों के लिए WHO की जरूरी सूचना, जारी किए कई निर्देश
Coronavirus : गर्भवती महिलाओं व मां का दूध पीने वाले बच्चों के लिए WHO की जरूरी सूचना, जारी किए कई निर्देश

नई दिल्ली. वर्तमान में कोरोना वायरस की महामारी विश्वव्यापी समस्या के रूप में विद्यमान है। लगातार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह से बचने, खुद की सुरक्षा के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं, जिससे कोरोना वायरस से निपटा जा सकता है। इसके साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे है। एक बार फिर World Health Organisation ने बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गर्भवती महिलाओं या हाल में बच्चों को जन्म देने जा रही महिलाओं समेत नवजात बच्चों और मां का दूध पीने वाले बच्चों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि ऐसा कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है जिसके आधार पर ये कहा जा सके कि कोरोना वायरस से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा है। उन्हें भी इस वायरस से उतना ही खतरा है, जितना की किसी आम इंसान को है। हालांकि गर्भवास्था के दौरान महिलाओं के शरीर और प्रतिरोधक सिस्टम में काफी परिवर्तन होता है, ऐसे में उनमें फेफड़े के इंफेक्शन (Respiratory Infections) का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसे देखते हुए गर्भवती महिलाओं को ये सलाह दी जाती है कि वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतें। अगर उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी लक्षण जैसे कि बुखार, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या नजर आए तो उन्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिये और तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिये।

WHO ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को भी वही सावधानियां बरतनी हैं, जो कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए जरूरी हैं। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को ये उपाय अपनाने चाहिए-

-एल्कोहल युक्त साबुन और पानी से निरंतर कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथ धोती रहें।

-दूसरों से दो मीटर से ज्यादा की दूरी बनाकर रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

-अपनी आंख, नाक व मुंह को छुने से बचें। बिना हाथ धुले तो बिल्कुल भी न छुएं।

-श्वसन प्रणाली को स्वस्थ रखें। इसका मतलब है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जब भी खांसी या छींक आए तो मुंह और नाक को कोहनी मोड़कर कवर लें। इसकी जगह पर टीशू पेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार इस्तेमाल करने के बाद टीशू पेपर को तुरंत सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दें।

Published on:
02 Apr 2020 04:15 pm