स्वास्थ्य

गर्मी में घटा, सर्दी में बढ़ा! मौसम के थपेड़ों से क्यों बढ़ जाता है Blood Pressure

Seasonal Swings and Blood Pressure : स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म और उमस भरा मौसम या फिर सर्दी का मौसम हमारे शरीर के रक्तचाप (Blood Pressure) को काफी प्रभावित कर सकता है.
2 min read
• •
Updated: 17 May 2024, 2:46 PM IST
Why seasonal variations affect blood pressure
Why seasonal variations affect blood pressure

Seasonal Swings and Blood Pressure : आप जानते हैं कि गर्मी या सर्दी का मौसम आपकी रक्तचाप (blood pressure) को भी प्रभावित कर सकता है? जी हां, विशेषज्ञों की मानें तो मौसम बदलने से रक्तचाप में काफी उतार-चढ़ाव आ सकता है.

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए ये खास तौर पर ध्यान देने वाली बात है, क्योंकि यहां गर्मी में पारा 40-45 डिग्री तक पहुंच सकता है और सर्दियों में 5-6 डिग्री तक गिर जाता है.

ठंड कैसे बढ़ाती है रक्तचाप? How does cold increase blood pressure?

जब ठंड पड़ती है तो शरीर खुद को गर्म रखने के लिए खून की नलीं (blood vessels) को सिकोड़ लेता है. इसे वाहिका संकोच (vasoconstriction) कहते हैं. इसकी वजह से खून को बहने में दिक्कत होती है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है.

गर्मी कैसे घटाती है रक्तचाप? How does heat reduce blood pressure?

गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे खून का बहाव कम हो सकता है और रक्तचाप गिर सकता है. इससे चक्कर आने या गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है.

क्या करें बचाव के लिए?

  • रक्तचाप को नियमित रूप से मापते रहें.
  • डॉक्टर की सलाह से दवाओं का सेवन करें.
  • गर्मी में तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं.
  • ठंड में गर्म कपड़े पहनें.
  • योग, साइकिलिंग जैसी शारीरिक गतिविधियां नियमित रूप से करें.
  • कम प्रोसेस्ड फूड खाएं.

इन सावधानियों से मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले रक्तचाप की समस्या से बचा जा सकता है. साथ ही ये उपाय हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली दिल की बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक और डिमेंशिया जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करते हैं.

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?