
स्वा स्थ्य मंत्रालय ने देश में स्टेज-3 के कोरोना वायरस (कोविड-19) के फैलने की आशंका जाहिर की है। इसमें कहा गया है कि अगले दो सप्ताह बचाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसमें मरीज से दूसरे लोग में फैलने की आशंका है। क्योंकि पहले स्टेज से मरीज दूसरे देश से आए। स्टेज-2 में कोरोना पॉजिटिव से उनके घरवालों में फैला जबकि स्टेज-3 में आसपास के लोगों में फैलने का डर है। अगर बीमारी ऐसे लोगों में फैल गई जो न तो विदेशों से आए हैं और न ही उनके घर में कोई पॉजेटिव मरीज था तो इसके मरीजों का पहचान करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए बचाव पर जोर दिया जा रहा है।
क्या कहते हैं आंकड़े
चीन, इटली, फ्रांस, ईरान और स्पेन में स्टेज-3 में ही सबसे अधिक केस रिपोर्ट किए गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि अगर इस बीमारी को स्टेज-2 में ही रोका नहीं गया तो यह भयानक तरीके से फैलती है। इसे कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है। स्टेज-3 में ही बीमारी हर देश में कई गुना अधिक फैली है।