स्वास्थ्य

सर्दियों के मौसम में इन तरीकों से कर सकते हैं अपने आपको फिट, दूर रहेंगी अनेकों बीमारियां

सर्दियों का मौसम आ गया है, ऐसे में यदि आप खुद को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो इन आसान से टिप्स को फॉलो करके देख सकते हैं। ये टिप्स आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगी।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 2:50 PM IST
सर्दियों के मौसम में इन तरीकों से कर सकते हैं अपने आपको फिट, दूर रहेंगी अनेकों बीमारियां
winter healthy tips that keeps you healthy

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम ऐसे तो बहुत ही ज्यादा सुहाना होता है, इस मौसम का इंतजार आमतौर पर लोगों को रहता है ताकि वे इसे अच्छे से एन्जॉय कर सकें, लेकिन वहीं इस मौसम के आते ही आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की भी जरूरत होती है। यदि आप इस मौसम में अपने ऊपर सही से ध्यान नहीं देते हैं या लाइफस्टाइल को इग्नोर करते हैं तो ऐसे में बीमार होने का खतरा दो गुना हो जाता है। सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू ये आम बीमारी है जो सर्दी के मौसम में तेजी से पकड़ सकती हैं। इसलिए इस बात में खास ध्यान देने कि जरूरत होती है कि आप बीमार न हों और आपकी लाइफस्टाइल ऐसी रहे जो आपको स्वस्थ रखने में काफी हद तक सहायक साबित हो। तो चलिए जानते हैं आज इन्हें टिप्स के बारे में।

त्वचा का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में आमतौर पर त्वचा काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है ऐसे में त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना के रखने की जरूरत होती है। त्वचा के साथ-साथ होंठ और एड़ियां भी फटी और छिटकी हुई रहती है। इसलिए यदि आप उनपर समय -समय पर क्रीम नहीं लगते हैं या मॉश्चराइजर नहीं करते हैं तो ये और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। स्किन की केयर करने के लिए आप सर्दियों के मौसम में स्किन टाइप के अनुसार एक अच्छा सा मॉश्चराइजर चुनें जो लंबे समय तक आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना के रखे।

डाइट में हेल्दी फूड्स का सेवन करें
यदि आप सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो ऐसे में डाइट को सही तरीके से फॉलो करने की जरूरत होती है। डाइट को यदि आप सही तरीके से फॉलो करना चाहते हैं तो ऐसे में कोशिश करें की सुबह के समय ब्रेकफास्ट में सुपर रिच फूड्स को ही खाएं। सर्दियों के मौसम में आमतौर पर हरी-सब्जियां और फ्रूट्स आते रहते हैं तो उनको डाइट में जरूर शामिल करें। सर्दियों के मौसम की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इस मौसम में अनेकों हरी-भरी सब्जियां आती हैं जैसे कि पालक, मेथी, बथुआ आदि। आप इनका सब्जी, दाल अथवा सूप के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

विटामिन डी का सेवन करें
विटामिन डी की कमी से शरीर में अनेकों दिक्कतें आ सकती हैं। विटामिन डी का शरीर मेंम पर्याप्त मात्रा में होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। विटामिन डी के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है और पेट के साथ-साथ बॉडी के अन्य हिस्सों कि सेहत भी स्वस्थ रहती है। विटामिन डी के नेचुरल सोर्स की बात करें तो धूप एक प्रकार से नेचुरल सोर्स होता है। वहीं इनसे युक्त फूड्स या फ्रूट्स को भी आप अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस बात पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है कि सुबह कि धूप सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी मानी जाती है।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं
यदि आप शरीर में पानी की कमी को नहीं होने देना चाहते हैं तो भरपूर मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें। सर्दियों के मौसम में आमतौर पर प्यास बहुत ही ज्यादा कम लगती है। लेकिन अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन जरूर बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। पानी का सही मात्रा में सेवन से बॉडी में आसानी से टॉक्सिन्स पर्दार्थ बाहर निकल जाते हैं। वहीं शरीर को फिट रखने में भी काफी ज्यादा मदद मिलती है और शरीर में कोई भी पोषक तत्वों कि कमी भी नहीं होती है। यदि चाहते हैं पानी की कमी न हो तो लगभग 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें