स्वास्थ्य

बुजुर्गों में बिना बीमारी भी शरीर दर्द होता, जेंटल एरोबिक्स करें

मुझे तीन-चार महीने से पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। कई डॉक्टर्स को दिखा चुका हूं। उनका कहना है कि कोई दिक्कत नहीं है। सही दिनचर्या अपनाएं। - आनंद राज सिंह, 76 वर्ष, कोटा

less than 1 minute read
Jan 03, 2021
बुजुर्गों में बिना बीमारी भी शरीर दर्द होता, जेंटल एरोबिक्स करें
बुजुर्गों में बिना बीमारी भी शरीर दर्द होता, जेंटल एरोबिक्स करें

अगर डॉक्टर कहते हैं कि आपको कोई बीमारी नहीं है तो इसका अर्थ यह है कि कोई गंभीर या बड़ी बीमारी नहीं है। एक बीमारी होती है, जिसे फाइब्रो मायल्जिया कहते हैं। इसमें शरीर में दर्द होता है लेकिन कारणों का पता नहीं चलता है। ऐसे मामलों में दर्द का कारण नहीं मिलने से मरीज को मानसिक परेशानी होने लगती है। इसे क्रॉनिक वाइड स्प्रेड कहते हैं। इसमें जीवनशैली में बदलाव कर दर्द को कम किया जा सकता है। कई बार थोड़ी दवा और फिजियोथैरेपी से भी आराम मिलता है। ऐसे मरीजों को जेंटल एरोबिक्स की सलाह दी जाती है। कई बार इन मरीजों को काउंसङ्क्षलंग की भी जरूरत पड़ती है। काउंसलिंग से उनके अंदर की नकारात्मकता दूर की जाती है। इस तरह दर्द से भी राहत मिलती है।
इंटरवेंशन पेन मैनेजमेंट से भी मिलता है आराम
कई बार किसी नस के दबने से दर्द होता है। ऐसे में इंटरवेंशन पेन मैनेजमेंट के तहत कुछ दवाइयां या इंजेक्शन भी लगाते हैं। इनसे नसों में होने वाली रुकावट या सूजन कम होती है। इससे मरीज को आराम मिलता है।
अधिक उम्र में जेंटल एरोबिक्स से शरीर में होने वाले दर्द में राहत मिलती है। इसमें लो इंपैक्ट वाली एक्सरसाइज आती हैं जैसे वॉकिंग, साइक्लिंग, स्वीमिंग, योग, प्राणयाम -मेडिटेशन आदि कर सकते हैं। इस उम्र में रोज करीब 30-45 मिनट व्यायाम करें। शाम को डिनर के बाद भी थोड़ी देर वॉक करें। समय पर सोएं और उठें।

Published on:
03 Jan 2021 04:23 pm