स्वास्थ्य

World Menopause Day 2026: पोस्टमेनोपॉजल ब्लीडिंग से लेकर हॉट फ्लैशेस तक, WHO और IMS से समझें इसके बारे में

World Menopause Day 2026: मेनोपॉज (मासिक धर्म बंद होने का दौर) महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक चरण है, लेकिन इसके कुछ लक्षण सामान्य बदलाव से परे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। आइए इस वर्ल्ड मेनोपॉज डे पर WHO, IMS और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानते हैं कि महिलाओं में कब ये लक्षण सामान्य होते हैं और कब नहीं।
3 min read
• •
Oct 18, 2026
Menopause के दौरान हॉट फ्लैश से परेशान महिला, माथे पर हाथ रखकर पंखे से गर्मी दूर करती हुई।
मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश के कारण अचानक गर्मी और पसीने जैसी परेशानी हो सकती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

World Menopause Day 2026: जब अचानक रात के बीचों-बीच बदन से पसीने की धारा फूट पड़े, दिल की धड़कनें बिना किसी वजह के तेज होने लगें और रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम करने में भी दिमाग में कोहरा (Brain Fog) छाया सा महसूस हो, तो समझ लीजिए कि शरीर एक गहरा और प्राकृतिक बदलाव यानी मेनोपॉज के दौर से गुजर रहा है। यह केवल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह वह शारीरिक मोड़ है जहां एस्ट्रोजन (Oestrogen) हार्मोन का स्तर तेजी से गिरता है। अधिकांश महिलाओं के लिए यह चरण 45 से 55 की उम्र के बीच आता है, लेकिन इसके संकेत कई साल पहले ही पेरीमेनोपॉज (Perimenopause) के रूप में दस्तक देने लगते हैं।

World Menopause Day कब मनाया जाता है और इसका क्या मकसद है?

इंटरनेशनल मेनोपॉज सोसाइटी के अनुसार, वर्ल्ड मेनोपॉज डे (World Menopause Day) हर साल 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे इंटरनेशनल मेनोपॉज सोसाइटी (IMS) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मिलकर शुरू किया गया था। इसका मुख्य मकसद महिलाओं में मेनोपॉज (मासिक धर्म बंद होने की उम्र) से जुड़ी शारीरिक और मानसिक दिक्कतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि सही समय पर उन्हें डॉक्टर की सलाह, सही इलाज और समाज का सहयोग मिल सके। इस दिन हर साल एक खास थीम रखी जाती है, जिससे महिलाओं की सेहत, हड्डियों की मजबूती, दिल की देखभाल और मेनोपॉज के दौरान मिलने वाली सही डॉक्टरी मदद जैसे विषयों पर चर्चा की जा सके।

क्या वाकई यह सिर्फ सामान्य मेनोपॉज है या कोई रेड फ्लैग?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह पहचानना बेहद जरूरी है कि कौन से लक्षण सामान्य बदलाव का हिस्सा हैं और कब शरीर आपको डॉक्टर के पास जाने की गंभीर चेतावनी दे रहा है। नीचे दिए गए संकेतों को नज़रअंदाज करना खतरनाक हो सकता है;

1.असामान्य और भारी ब्लीडिंग (Heavy or Irregular Bleeding)- मासिक धर्म का बंद होना स्वाभाविक है, लेकिन यदि पीरियड्स के बीच में खून आना, बहुत भारी ब्लीडिंग होना या मेनोपॉज के 12 महीने पूरे होने के बाद अचानक फिर से ब्लीडिंग शुरू हो जाए, तो यह गंभीर समस्या (जैसे यूट्रस की लाइनिंग में बदलाव या कैंसर) का रेड फ्लैग हो सकता है।

2. गंभीर हृदय संबंधी चेतावनी (Cardiovascular Red Flags)- एस्ट्रोजन की कमी से महिलाओं का सुरक्षा कवच कमज़ोर होता है। यदि सीने में भारीपन, बांह या जबड़े में खिंचाव के साथ अचानक सांस फूलने लगे, तो इसे महज़ घबराहट या हॉट फ्लैश न समझें।

3. मूड और मानसिक स्वास्थ्य- यदि एंग्जायटी या डिप्रेशन रोजमर्रा के जीवन को पूरी तरह paralysed कर दे, खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आएं, तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लें।

4. हड्डियों की कमज़ोरी (Osteoporosis Risk)- WHO के मुताबिक, मेनोपॉज के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) तेज़ी से गिरता है। मामूली झटके या गिरने पर यदि बार-बार फ्रैक्चर हो, तो यह हड्डियों के गंभीर रूप से कमज़ोर होने का संकेत है।

5. पेल्विक अंगों का खिसकना (Pelvic Organ Prolapse)- पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियां कमज़ोर होने से भारीपन या योनिमार्ग से कुछ बाहर महसूस होने की स्थिति को अनदेखा न करें।

Menopause clinical triage chart

इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है?

  • अपनी बोन डेंसिटी (DEXA Scan), मैमोग्राफी और लिपिड प्रोफाइल की जांच समय पर करवाएं।
  • कैल्शियम और विटामिन डी शामिल करें ताकि हड्डियों को मजबूती मिले।
  • नियमित ब्रिस्क वॉक या योग हॉट फ्लैश और मूड स्विंग्स को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
  • अपने लक्षणों को अपनी कमजोरी न समझें। डॉक्टर से खुलकर बात करें।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
18 Oct 2026 08:27 am