स्वास्थ्य

Harmful Food For Lung: फेफड़ों को रखना चाहते हैं हेल्दी तो डाइट में इन चीजों से बना लें दूरी, लंग्स के साथ सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

Harmful Food For Lung: फेफड़े की बात करें तो ये हमारे बॉडी का एक अहम हिस्सा है, फेफड़े की सेहत पर यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो पूरे बॉडी के ऊपर इसका असर देखने को मिलता है। इसलिए जानिए इन फूड्स के बारे में जो पंहुचा सकते हैं फेफड़े को नुकसान पंहुचा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2022, 8:21 PM IST
 फेफड़ों को रखना चाहते हैं हेल्दी तो डाइट में इन चीजों से बना लें दूरी, लंग्स के साथ सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
worst food for lungs health in hindi

बॉडी को हमेसा स्वस्थ रहने के लिए फेफड़े का स्वस्थ रहना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। फेफड़े में यदि कोई भी समस्या आती है तो अस्थमा, निमोनिया, ब्रोकाइटिस जैसे कई बीमारियों का खतरा दो गुना ज्यादा हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ऐसे फूड्स का सेवन करें जो लंग्स को मजबूत बना के रखने में बहुत ही ज्यादा आवश्यक साबित होते हैं।

फ़ास्ट फ़ूड
फ़ास्ट फ़ूड का सेवन अक्सर हम बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में फ़ास्ट फ़ूड का सेवन किया जाता है तो शरीर को अनेकों समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं, फ़ास्ट फ़ूड में तेल-मसाले की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है जो लिवर की सेहत को नुकसान पंहुचा सकती है। इसलिए सिमित मात्रा में ही फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट का सेवन
डेयरी प्रोडक्ट का ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदेह माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य से जुड़ी अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं वहीं फेफड़े को भी नुकसान पहुंच सकता है।

नमक
नमक का सेवन खाने के स्वाद को बढ़ाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाता है तो लंग्स के सेहत के ऊपर अत्यधिक खतरा बना रहता है। इसलिए नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए।

ज्यादा तेल-मसाले युक्त फूड्स का सेवन
ज्यादा तेल-मसाले युक्त चीजों का सेवन करते हैं तो आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है, वहीं इसके कारण पेट फूलने की भी दिक्कत आ सकती है। ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाना चाहते हैं।

शराब
ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो फेफड़े की सेहत के ऊपर बहुत ही ज्यादा समस्या आ जाती है। शराब में सल्फेट्स की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, वहीं ये फेफड़ों की सेहत को भी प्रभावित करता है। वहीं ज्यादा मात्रा में शराब पीने से निमोनिया के जैसी अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: थायराइड पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं तुलसी के पत्तियों का सेवन, जानें कैसे करें इस्तेमाल


डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: