स्वास्थ्य

Yoga Day 2025: डायबिटीज के मरीज हैं तो रोज करें ये 4 योगासन, शुगर रहेगा कंट्रोल

Yoga Day 2025: अगर आप डायबिटीज के मरीज है और शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो इन 4 असरदार योगासन को अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 4:14 PM IST
Yoga Day 2025
Yoga Day 2025 प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें अपनी सेहत पर ध्यान देने और रोजाना योग को लाइफस्टाइल में शामिल करने की इंस्पिरेशन देता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। कुछ आसान योगासन ऐसे हैं जो शरीर को एक्टिव रखने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 असरदार योगासनों के बारे में जिन्हें आप रोज सिर्फ 20-30 मिनट करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

1.कपालभाति प्राणायाम

    कपालभाति एक ऐसा प्राणायाम है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और शरीर के अंदर से गंदगी निकालता है। इस प्राणायाम को करने के लिए आप सुखासन में बैठ जाएं उसके बाद गहरी सांस लें और नाक से जोर से सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया लगातार 5-10 मिनट तक करें।

    2. वज्रासन

      वज्रासन एक ऐसा योग है जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। यह पाचन सुधारने में मदद करता है और डायबिटीज के मरीजों को काफी राहत देता है। इसे करने के लोइये आप सबसे पहले घुटनों के बल बैठें उसके बाद पंजे पीछे की तरफ रखें और हाथों को घुटनों पर रखें। पीठ सीधी रखें और कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।

      3. धनुरासन

        धनुरासन यानी धनुष की तरह शरीर को मोड़ना। यह योगासन पैंक्रियाज को एक्टिव करता है जो इंसुलिन बनाने में मदद करता है। इसे करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़ें। अब धीरे-धीरे छाती और पैर ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे से वापस आ जाएं।

        4. पश्चिमोत्तानासन

          इस आसन में शरीर आगे की ओर झुकता है जिससे पेट और रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। यह डायबिटीज के साथ-साथ मानसिक तनाव को भी कम करता है। इस योग को करने के लिए आप जमीन पर बैठकर पैर सीधे फैला लें। अब धीरे-धीरे आगे झुकें और हाथों से पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। इस योगासन से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

          डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

          डिस्क्लेमर
          इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
          Updated on:
          16 Jun 2025, 4:14 PM IST
          Published on:
          Also Read
          View All
          पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

          Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

          Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

          Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

          World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट