स्वास्थ्य

क्या आपका बच्चा गैस्ट्रिक कैंसर के खतरे में है, जानिए बड़ी वजह

Early signs of Gastric Cancer in youth : क्या आपका बच्चा 2008-2017 के बीच पैदा हुआ है? तो सावधान हो जाइए एक नई रिसर्च के मुताबिक इस दशक में जन्मे 1.5 करोड़ लोगों को पेट के कैंसर का खतरा है। इनमें सबसे ज्यादा मामले चीन के बाद भारत में हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 11:56 AM IST
Gastric Cancer
2008 से 2017 के बीच जन्मे युवाओं में Cancer का खतरा, जानिए क्या है बड़ी वजह (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Risk of Gastric Cancer : क्या आपके घर में 2008 से 2017 के बीच पैदा हुआ कोई बच्चा है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इस दौरान जन्मे करीब डेढ़ करोड़ बच्चों को भविष्य में पेट के कैंसर (Gastric Cancer) का खतरा हो सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इनमें से सबसे ज्यादा मामले चीन के बाद हमारे देश भारत में सामने आने की आशंका है।

शोधकर्ताओं ने बताया है कि पूरी दुनिया में 1.56 करोड़ लोगों को पेट का कैंसर होने की आशंका है, और इनमें से 76% मामले हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (एक तरह के बैक्टीरिया) की वजह से होंगे। यह जानकारी उन्होंने 185 देशों के आंकड़ों और संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा का अध्ययन करके दी है। उन्होंने इसके लिए GLOBOCAN 2022 नाम के डेटाबेस का इस्तेमाल किया, और साथ ही संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों से मौत की दरों का भी अनुमान लगाया। ये जानकारी 'नेचर मेडिसिन' नाम के जर्नल में छपी है।

Risk of Gastric Cancer : एशिया में सबसे ज्यादा चिंता

सोचिए इस खतरे वाले डेढ़ करोड़ लोगों में से लगभग दो-तिहाई अकेले एशिया में हो सकते हैं। और जब बात भारत और चीन की हो तो ये आंकड़ा 65 लाख तक पहुंच जाता है। अगर हमने अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो भारत में ही 1.6 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आ सकते हैं। यह आंकड़ा हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर क्यों हमारी युवा पीढ़ी पर इतना बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है।

Helicobacter pylori Bacterial Infection : कसूरवार कौन? एक खामोश बैक्टीरिया!

इस गंभीर समस्या की जड़ में एक बैक्टीरिया है जिसका नाम है 'हेलिकोबैक्टर पाइलोरी' (H. pylori)। यह बैक्टीरिया हममें से कई लोगों के पेट में बिना कोई लक्षण दिखाए चुपचाप रहता है। लेकिन यही खामोश दुश्मन धीरे-धीरे पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाता है और अंततः पेट के कैंसर का कारण बन सकता है। शोध बताता है कि जितने भी मामले सामने आएंगे, उनमें से 76% यानी करीब 1.19 करोड़ सिर्फ इसी बैक्टीरिया की वजह से होंगे।

Anti Cancer Foods : कैंसर से बचा सकते हैं ये 5 देसी पर फूड्स

कैसे बचें इस अदृश्य दुश्मन से?

H. pylori गंदे खाने या पानी से फैलता है और करीबी संपर्क से भी फैल सकता है। ये उन जगहों पर ज्यादा होता है जहां सफ़ाई का ध्यान कम रखा जाता है। अच्छी बात ये है कि इस बीमारी से बचा जा सकता है। अगर हम इस बैक्टीरिया की समय पर जांच करवा लें और इसका इलाज करा लें तो पेट के कैंसर के मामलों को 75% तक कम किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को H. pylori की जांच और इलाज को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। अगर आपके घर में इस उम्र का कोई बच्चा है, तो अपने डॉक्टर से बात करें और इस बैक्टीरिया के बारे में जानकारी लें। थोड़ी सी जागरूकता आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित कर सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
Osteosarcoma: बच्चों और किशोरों के घुटने में लगातार दर्द को न समझें ग्रोइंग पेन,क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हड्डियों के कैंसर का हो सकता है संकेत

National Newborn Week: प्रीमैच्योर बच्चे को बचाने में मददगार स्पर्श, जानें कैसे काम करती है Kangaroo Mother Care तकनीक

Shoulder Cracking Sound: कंधा घुमाने पर हड्डी के पास कटकट की आवाज आती है, हेल्थलाइन से जानें इसके कारण

Typing Wrist Pain: कलाई और अंगूठे के पास बार-बार होता है दर्द और सूजन? ज्यादा लिखने-टाइपिंग से हो सकती है Intersection Syndrome बीमारी

Pelvic Floor Dysfunction: बार-बार होती है टॉयलेट जाने की जरूरत, फिर भी पेट नहीं होता साफ, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए पेल्विक फ्लोर के बारें में