सेहत के सवाल जवाब

Hello Doctor- मांसपेशियों की कमजोरी से भी बार-बार उतरता है कंधा

सवाल: पेट में अजीब तरह की आवाजें आती हैं। हर समय पेट में गैस बनती है। कोई उपाय बताइए?शंकर कुमार, 35 वर्ष

2 min read
Mar 18, 2021
Hello Doctor- मांसपेशियों की कमजोरी से भी बार-बार उतरता है कंधा
Hello Doctor- मांसपेशियों की कमजोरी से भी बार-बार उतरता है कंधा

जवाब: यह मुख्य रूप से खराब दिनचर्या और गलत आहार से होता है। इससे बचने के लिए रोज व्यायाम बहुत जरूरी है। इसके साथ ही फास्ट फूड और चिकनाई वाली चीजें कम खाएं। इसके साथ यह भी देखना है कि आपको किसी खाने से एलर्जी तो नहीं है। इससे भी दिक्कत हो सकती है। साथ ही नाश्ता, लंच और डिनर का भी समय निर्धारित करें।
सवाल: मेरे बाएं कंधे की मांसपेशियां कमजोर हैं। जब भी एक्सरसाइज करता हूं तो कंधा टेढ़ा हो जाता है। इसका इलाज क्या है? - कपिल परिहार, 18 वर्ष
जवाब: अभी व्यायाम करना बंद कर दें। कंधे की मांसपेशियां कमजोर होने से यह परेशानी होती है। बार-बार यह समस्या होना गंभीर रोग के लक्षण हैं। तत्काल हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। इससे नसें भी दब सकती हैं। तब दिक्कत और बढ़ जाएगी।
सवाल: 5-6 वर्ष से इंसुलिन ले रहा हूं। इससे मेरी हाइट और वजन कम है। इसे बढ़ाने के लिए क्या करें? -अजय, 20 वर्ष
जवाब: संभवत: आपको टाइप-1 या इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज है। 18-19 वर्ष की उम्र तक ही लंबाई बढ़ती है। अब आपकी उम्र नहीं बढ़ेगी। वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी ज्यादा लें। साथ में एक घंटे का वॉक जरूरी है। इंसुलिन के साथ वजन बढ़ाने में परेशानी होती है। इस स्थिति में जंक फूड खाने से बचें। शुगर लेवल बढ़ सकता है। परेशानी बढ़ेगी।
सवाल: मेरी डाइट ज्यादा है। खाना भी खूब खाता हूं। इसके बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है। ऐसा क्यों होता है? - मुकेश, 20 वर्ष, सूरतगढ़ और अन्य दर्शक
जवाब: वजन न बढऩे के कई कारण हो सकते हैं। पहले पता कराएं कि आपको मेटाबॉलिज्म कैसा है। जिनका ज्यादा होता है उनमें खाना जल्दी पच जाता है। वजन नहीं बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए मीठा-चिकनाई खाने से बचें। इससे मोटापा बढ़ेगा लेकिन हैल्दी डाइट लेगें तो सही मायने में वजन बढ़ेगा।

Published on:
18 Mar 2021 02:46 pm