सेहत के सवाल जवाब

ज्यादा मोबाइल यूज करना भी गर्दन और कमर में दर्द की वजह

ज्यादा शराब पीने या धूम्रपान से कूल्हे की हड्डी मेें खून की सप्लाई कम हो जाती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 4:34 PM IST
Feature image

सवाल- मेरे सीधे पैर का घुटना दर्द करता है। कारण और इलाज बताइए?
तौफीक खान
जवाब- आपने अपनी उम्र नहीं बताई है। इससे स्पष्ट बता पाना मुश्किल है। लेकिन आपकी उम्र अधिक है तो जोड़ों की समस्या हो सकती है। कम उम्र में आर्थराइटिस के कारण भी यह परेशानी हो सकती है। अगर कभी घुटनों में चोट लगी थी तो पुरानी चोट से भी घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। एक बार हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। कुछ जांचों से इसका निदान और इलाज संभव है।

सवाल- गर्दन में दर्द है। ज्यादा देर बैठा नहीं जाता। मैं काफी परेशान हूं। कोई इलाज बताएं?
अजय सिंह
जवाब- इसके कई कारण हो सकते हैं। छोटी उम्र में कमर, गर्दन दर्द का कारण कम्प्यूटर के सामने बैठना, बैठने की गलत मुद्रा या फिर कई घंटे टीवी व मोबाइल देखना हो सकता है। इससे बचें। बैठने के सही तरीके व गर्दन की एक्सरसाइज से आराम मिलेगा। अगर फिर भी आराम नहीं मिल रहा है तो हड्डी से जुड़े डॉक्टर को दिखाएं।

सवाल- मेरे दाएं कूल्हे में पिछले पांच माह से दर्द है। कई जगह इलाज लेने के बाद भी फायदा नहीं है। समाधान बताए? विकास, 25 वर्ष, जसलमेर
जवाब- कूल्हे का मूवमेंट न होने का कारण पेर्थेस रोग हो सकता है। अगर कोई नशा करता है जैसे ज्यादा शराब पीने या धूम्रपान से कूल्हे की हड्डी मेें खून की सप्लाई कम हो जाती है। लम्बे समय तक बीमारी रहने से दर्द रहता है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अच्छा रहेगा कि आप विशेषज्ञ को दिखाकर सलाह लें।

डॉ. हेमेंद्र अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Mar 2019, 4:34 PM IST
Published on: