22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ebola Virus Transmission: कांगो में इबोला के 1000 केस; क्या यह कोरोना की तरह हवा के जरिए फैल सकता है? WHO के अनुसार जानें

Ebola Virus Transmission: कांगो में इबोला के मामले 1000 के पार पहुंच गए हैं! जानें WHO के अनुसार क्या इबोला भी कोरोना की तरह हवा से फैलता है या इसके फैलने की वजह कुछ और है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 22, 2026

how does ebola spread ,ebola virus transmission,is ebola airborne,

इबोला वायरस कोरोना की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता है। - - प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Ebola Virus Spread In Air or Not: कांगो में इबोला वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंकड़ा 1000 पहुंच गया है और मृतकों की संख्या करीब 247 बताई जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों के मन में डर बैठ गया है। हर कोई यही सोच रहा है कि क्या इबोला भी कोरोना वायरस की तरह हवा के जरिए फैल सकता है?

आइए, वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के आधार पर समझते हैं कि इबोला वायरस असल में कैसे फैलता है।

क्या कोरोना की तरह हवा से फैलता है इबोला?

विश्व स्वास्थ्य संगठन का जवाब: इबोला वायरस कोरोना की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता है। अगर इबोला से पीड़ित कोई मरीज आपके सामने खांसता या छींकता है, तो हवा में उसके वायरस वैसे नहीं तैरते जैसे कोरोना या नॉर्मल फ्लू के तैरते हैं। इसलिए सबसे पहली बात तो यह कि हवा से इसके फैलने का खतरा नहीं है।

इबोला वायरस फैलता कैसे है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इबोला वायरस तभी फैलता है जब आप किसी मरीज के बॉडी फ्लूइड्स (Body Fluids) यानी शरीर से निकलने वाली चीजों के सीधे संपर्क (Direct Contact) में आते हैं। इनमें शामिल हैं;

  • मरीज का खून (Blood)।
  • उल्टी (Vomit)।
  • पॉटी या दस्त (Stools)।
  • थूक, पसीना या यूरीन (Urine)।

अगर किसी स्वस्थ इंसान के शरीर पर कोई कट या घाव है, या वो अपनी आंख, नाक और मुंह को मरीज के इन फ्लूइड्स से सने हाथों से छू लेता है, तभी यह वायरस उसके शरीर में जाता है।

मरीज की इस्तेमाल की हुई चीजों से भी खतरा

इबोला वायरस सिर्फ मरीज के शरीर से ही नहीं, बल्कि उसकी इस्तेमाल की गई चीजों से भी फैल सकता है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति मरीज के कपड़े, बिस्तर, चादर या इस्तेमाल की गई सुई (Needle) को सीधे छूता है, जिस पर मरीज का खून या कोई दूसरा फ्लूइड लगा हो, तो उसे भी इबोला का इंफेक्शन हो सकता है।

क्या बिना लक्षण वाले मरीज से भी फैल सकता है?

कोरोना में हमने देखा था कि कई बार सामने वाले को कोई लक्षण (Symptoms) नहीं होते थे, फिर भी उससे कोरोना फैल जाता था। लेकिन इबोला में ऐसा बिल्कुल नहीं है। WHO के अनुसार, जब तक इबोला के मरीज के शरीर में लक्षण दिखाई नहीं देते (जैसे तेज बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी), तब तक उससे दूसरे किसी इंसान को इन्फेक्शन होने का कोई खतरा नहीं होता।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सलाह

कांगो में मामले जरूर बढ़े हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ का कहना है कि आम लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह बीमारी हवा से नहीं फैलती, इसलिए इसे कंट्रोल करना कोरोना के मुकाबले काफी आसान है। बस मरीजों की सही देखभाल, साफ-सफाई और इन्फेक्शन वाले इलाके से दूरी बनाकर इस वायरस को आसानी से रोका जा सकता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।