10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FSSAI Tips To Cut Down Sugar: मिठास के लिए चीनी की जगह इन 4 चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल

FSSAI Sugar Tips: अगर आपको मीठा पसंद है, लेकिन चीनी से होने वाले नुकसान की वजह से इसे खाने से बचते हैं, तो FSSAI द्वारा बताए गए प्राकृतिक मिठास वाले 4 विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Cheeni Kam Karne Ke Tarike, Cheeni Ki Jagah Kya Khaye

Natural Sweetener Options/ image credit freepik

Natural Sweetener Options: हेल्दी और फिट रहने के लिए बहुत से लोग अपनी डाइट में रिफाइंड चीनी और उससे बने फूड आइटम्स का सेवन कम करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ चीजों का स्वाद बिना मिठास के अधूरा-सा लगता है। ऐसे में हर बार चीनी या आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करने के बजाय FSSAI की ओर से बताए गए प्राकृतिक मिठास के विकल्पों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं, प्राकृतिक मिठास के लिए किन-किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

खजूर को करें डाइट में शामिल

खजूर प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में मिठास के लिए शामिल कर सकते हैं। इन्हें सुबह के नाश्ते में या ओट्स, दलिया जैसी चीजों के साथ खाया जा सकता है।

किशमिश से बढ़ाएं खाने की मिठास

खजूर की तरह किशमिश भी प्राकृतिक रूप से मीठी होती है। इसे ओट्स, दलिया या नाश्ते में शामिल करके खाने का स्वाद और मिठास बढ़ाई जा सकती है। इसे अपनी पसंद के अनुसार सीमित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

चीनी की जगह अंजीर

अंजीर में प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए इसे खाने में मीठा स्वाद जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे नाश्ते में, ओट्स या अपनी पसंद की दूसरी डिशेज के साथ शामिल कर सकते हैं।

दही से भी बढ़ा सकते हैं खाने का स्वाद

अगर आपको ओट्स या नाश्ते की दूसरी चीजों में ज्यादा मिठास पसंद नहीं है, तो आप दही को भी शामिल कर सकते हैं। ताजे दही में हल्की प्राकृतिक मिठास होती है, जो दूध में मौजूद लैक्टोज (प्राकृतिक शर्करा) की वजह से होती है। इसे ओट्स या दूसरे चीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

चीनी कम करना क्यों है जरूरी?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, ज्यादा चीनी का सेवन करने से मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल और दांतों में सड़न जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, ज्यादा चीनी लेने से शरीर को अतिरिक्त कैलोरी मिल सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज व दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा एनएचएस (NHS) के अनुसार, रोजाना खाने-पीने में चीनी की मात्रा कम रखनी चाहिए। इसके लिए फूड पैकेट पर दिए गए लेबल को देखकर कम चीनी वाले विकल्प चुनना एक आसान तरीका हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल